मौसम विभाग का अनुमान, इस बार जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, पांच दिन पहले ही पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग का अनुमान
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। भीषण गर्मी से जूझ रहे देशवासियों के लिए मौसम विभाग ने एक राहत वाली खबर दी है। मानसून ने अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में दस्तक दे दी है और उम्मीद है कि मानसून केरल में 27 मई तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दो से तीन दिनों में मानसूनी हवाओं के कारण अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मध्य पूर्व बंगाल की खाड़ी मानसून के कारण बारिश शुरू हो सकती है।

हर साल इन सभी इलाकों में 22 मई को तक मानसून एक्टिव हो जाता है, लेकिन इस साल मानसून सात दिन पहले ही एक्टिव हो चुका है, इसी के चलते केरल में मानसून सामान्य तिथि से पांच दिन पहले पहुंच सकता है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों को भी लू से राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि प्री मानसून गतिविधि शुरू होने के कारण कई राज्यों में लू से राहत मिल सकती है क्योंकि तापमान में कई स्थानों पर तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों में केरल, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तर के पहाड़ी राज्यों में बारिश होगी।

यह भी पढ़ें- MD ने जारी किया उत्तर भारत में भीषण गर्मी-लू का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ से इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले दो-तीन दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूरे अंडमान सागर और अंडमान द्वीप समूह और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।” आइएमडी ने एक जून की सामान्य शुरुआत की तारीख से पांच दिन पहले 27 मई को केरल में मौसमी बारिश की शुरुआत की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- लू व धूप की तपिश से धधक रहे UP के शहर, लखनऊ-बांदा समेत कई जिलों में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड