नाइजीरिया: बोको हरम के आतंकियों का हमला, 110 लोगों गला काटकर की हत्‍या

नाइजीरिया
दफनाने के लिए रखे गए शव।

आरयू इंटरनेशनल डेस्‍क। नाइजीरिया से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां आतंकी संगठन बोको हरम  ने एक बार फिर नाइजीरिया में कत्लेआम मचाना शुरू कर दिया है। यूएन ने जानकारी दी है कि कट्टर इस्‍लामिक संगठन बोको हरम के हत्‍यारों ने खेत में काम कर रहे 110 लोगों की निर्मम तरीके से हत्‍या कर दी है। बोको हरम के आतंकियों का एक हथियारबंद ग्रुप ने इन लोगों की सरेआम गला काटकर हत्या की है और इनकी औरतों को उठकर अपने साथ ले गए हैं।

नाइजीरिया में संयुक्‍त राष्‍ट्र के मानवीय समन्‍वयक एडवर्ड कल्‍लोन ने कहा कि बोको हराम ने कम से कम 110 लोगों की निर्ममता से हत्‍या की है। इस हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। त्रों के मुताबिक यह घटना कोशोबे की है जो मुख्‍य शहर मैदूगुरी के पास ही स्थित है। हत्‍यारों ने धान के खेत में काम करने वाले लोगों की हत्‍या की। कल्‍लोन ने कहा कि शुरू में मरने वालों का यह आंकड़ा 43 था जो बाद में बढ़कर 70 हो गया था, हालांकि ये आंकड़ा अब 110 पहुंच गया है।

उन्‍होंने कहा कि यह घटना सबसे हिंसात्‍मक तरीके से सीधे आम नागरिकों पर किया गया हमला है। इन हत्‍यारों को न्‍याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इस बेहद क्रूर हमले में इन मजदूरों को पहले बांधा गया और फिर उनके गले काट दिए गए।

यह भी पढ़ें- फेसबुक लाइव आकर न्यूजीलैंड के धार्मिक स्थल में लोगों को गोलियों से भूनने वाले ब्रेंटन टैरेंट को उम्रकैद की सजा

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी ने हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इन हत्याओं से पूरा देश घायल हुआ है। हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। दोषियों को जल्द पकड़कर सजा दी जाएगी।

कोलो के मुताबिक नि:संदेह यह काम बोको हराम का है जो इस इलाके में सक्रिय है और कई बार हमले कर चुका है। ये पीड़ित सोकोटो राज्य के मजदूर थे। ये उत्तरपूर्व में काम की तलाश में गए थे। एक और मिलिशिया इब्राहिम लिमन के मुताबिक चावल के खेत में काम करने के लिए 60 किसानों के साथ ठेका किया गया था। सभी शवों को जाबरमारी गांव ले जाया गया है जहां उन्हें रविवार को दफन करने से पहले रखा गया। साल 2009 के बाद से करीब 36 हजार लोगों की जिहादी विवाद में जान जा चुकी है और 20 लाख से ज्यादा विस्थापित हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- फ्रांस की बड़ी कार्रवाई, माली में हवाई हमले में मारे गए अल-कायदा के 50 आतंकी