अब मार्केट में आएंगे 50 और 20 रुपये के नए नोट, जान लीजिए बदलाव

old 50 & 20 note

आरयू नेशनल डेस्‍क।

दो हजार और 500 के नए नोट के बाद अगर अब आपको मार्केट में 50 और 20 का नया नोट देखने को मिले तो आश्‍चर्य मत कीजिएगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 50 और 20 के नए नोट आने की जानकारी दी है। नए नोटों में सुरक्षा की दृष्टि से कई बदलाव भी किये गये हैं।

हालांकि घबड़ाने की जरूरत नहीं है। 50 और 20 के पुराने नोट भी वैध होंगे। 500 और 1000 की नोटों की तरह इन्‍हें बैन नहीं किया जाएगा।

आइयें जानते हैं नए नोट किस तरह से होंगे पुराने से अलग-

दोनों नोटों के रंग में बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन ऑफसेट प्रिंटिंग की वजह से कलर हल्‍कें होंगे। इसके अलावा फिचर्स के मामले में दोनों नोटों के दूसरी ओर कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दोनों पुरानी नोटों पर बाईं ओर काले रंग का एक बॉक्स था, जिसे नए नोटों में हटा दिया गया है। पुराने नोट में महात्मा गांधी का चित्र, नंबर, आरबीआई सील, प्रमाणिकता के साथ ही वादों की लाइनें, आरबीआई गर्वनर की सिग्‍नेचर व अशोक स्तम्भ उभरते हुए प्रिंटिंग में होते थे। अब यह सब भी ऑफसेट प्रिंटिंग में ही होंगे।

पुराने नोट में महात्मा गांधी के चित्र के दाईं ओर 50 की नोट पर 50 और 20 की नोट पर 20 लिखा जाता था, यह सिर्फ आंखे के समतल रखने पर ही दिखाई देता है। नए नोटों में इस फीचर को समाप्‍त कर दिया गया है।