‘ओखी’ से मुंबई में स्‍कूल-कॉलेज बंद तो गुजरात में टली अतिम शाह की रैलियां

ओखी तूफान

आरयू वेब टीम। 

तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान ओखी ने अब मुंबई और गुजरात की तरफ रूख कर लिया है। जहां ओखी के कारण मुंबई में स्‍कूल कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई तो गुजरात में इसके चलते भारतीय जनता पार्टी  के अध्यक्ष अमित शाह की तीन रैलियों को कैंसिल कर दिया गया है।

सोमवार से मुंबई में ओखी का प्रभाव देखने को मिल रहा था, जिसके कारण कल शाम से ही मुंबई में भारी बारिश शुरू हो गई, जिस पर आज राज्य सरकार ने स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी। बारिश और तापमान गिरने से जनजीवन प्रभावित है। ट्रेनों में भी रोजाना के मुकाबले आज भीड़ कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मुंबई ऑब्जर्वेटरी ने चेतावनी जारी की जिसके बाद राज्य सरकार ने सिंधुदुर्ग, ठाणे, रायगढ़ और पालघर के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु और केरल में तबाही मचाने वाला तूफान ओखी पहुंचा लक्षद्वीप

वहीं चेतावनी के बाद मुंबई मध्य रेलवे मुंबई डिविजन ने राहत-बचाव कार्य में प्रयोग होने वाली दुर्घटना राहत ट्रेन, दुर्घटना राहत मेडिकल वैन आदि जरूरी चीजों का प्रबंध कर लिया है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 250 से ज्यादा रेलवे पुलिस बल और महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा बल के लोगों को भीड़ नियंत्रण और अन्य कार्यों के लिए स्टेशन पर तैनात किया गया है। मालूम हो कि चक्रवाती तूफान ओखी, शहर से दक्षिण-पश्चिम की ओर 670 किलोमीटर की दूरी पर था।

गुजरात में टली अमित शाह की रैली

दूसरी ओर चक्रवाती तूफान ओखी के गुजरात की ओर बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर आज भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रैलियों को कैंसिल कर दिया गया है। शाह को आज राजुला, महुवा एंड शिहोर में तीन रैलियों में शामिल होना था। जानकारों ने आशंका जतायी है कि सूरत की ओर बढ़ता यह चक्रवात तेल के कुओं पर गहरा असर डाल सकता है।

यह भी पढ़ें- बांग्‍लादेश तट पर पहुंचा मोरा, भारत में भी हाई अलर्ट

बतातें चलें कि 26 नवंबर को श्रीलंका के पास से ओखी चक्रवात उठा था, जो धीरे-धीरे केरल, तमिलनाड़, लक्षद्वीप से होते हुए गुजरात और मुंबई की ओर बढ़ रहा है। अब तक ओखी से प्रभावित 1,540 लोगों को अब तक बचाया गया।