पहली बारिश से ही मुंबई बेहाल, जल से ट्रेनों की रफ्तार पर भी लगा ब्रेक

बारिश से मुंबई बेहाल

आरयू वेब टीम। मानसून ने मुंबई में बुधवार को दस्तक दी है। मानसून की पहली बारिश ने ही मुंबई को बेहाल कर दिया है। सड़कों के जलमग्न होने से भारी ट्रैफिक लग गया। वहीं पटरियों पर पानी भरने के चलते कई ट्रेनें लेट चल रही हैं तो कई के रफ्तार पर ब्रेक लग गया। भारत विज्ञान मौसम विभाग (आइएमडी) के मुताबिक आने वाले 48 घंटे तक मुंबई में इसी तरह से तेज बारिश होती रहेगी। मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई में हाई टाइड के आने की आशंका है। इस दौरान समुद्र की लहरें 4.16 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में एहतियातन समुद्र के किनारे के इलाकों को खाली करवा लिया गया है। साथ ही कई टीमें नजर बनाए हुए हैं।

आइएमडी मुंबई के उप महानिदेशक डॉ जयंत सरकार ने बताया कि महाराष्ट्र में इस बार समय से एक दिन पहले मानसून ने दस्तक दे दी है। मुंबई में मानसून के पहुंचने की तारीख 10 जून थी। इससे पहले मंगलवार को प्री मानसून की बारिश ने मुंबई को पानी-पानी कर दिया। कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं, जिसके कारण यातायात भी कई जगह बाधित रहा। मुंबई के हिंदमाता में सड़कों पर जल जमाव दिखा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 24 घंटे से हो रही बारिश ने तोड़ा 71 साल का रिकॉर्ड

वहीं मुंबई में भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। मध्य रेलवे के सायन स्टेशन के ट्रैक पर भरी पानी जमा हो गया है। आगे में भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए रेलवे ने सभी रिलीफ ट्रेनों और कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है।

बता दें कि भारी बारिश होने पर ट्रैक पर पानी भरने की स्थिति में उससे निपटने और लोकल सेवा को सुचारू रूप से चलाने के लिए रेलवे की ओर से अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ समेत UP के इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया आंधी व बारिश का अलर्ट