यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने किया प्रभारियों का ऐलान, “धर्मेंद्र प्रधान को दी देश के सबसे बड़े प्रदेश की जिम्‍मेदारी”

विधानसभा चुनाव
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। (फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने 2022 में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां  तेज कर दी हैं। भाजपा ने बुधवार को उत्‍तर प्रदेश समेत पांचों चुनावी राज्यों के लिए अपने प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। घोषणा के अनुसार केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वहीं अनुराग ठाकुर, सरोज पांडेय और अर्जुन राम मेघवाल सह चुनाव प्रभारी की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा द्वारा आज जारी लिस्ट में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को यूपी चुनाव के लिए सहप्रभारी बनाया,जबकि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को जिम्मेदारी सौंपी है। उनके संग लॉके चटर्जी औऱ सरदार आरपी सिंह को सहप्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा इन्‍हें संगठन प्रभारी बनाया

पश्चिम यूपी- संजय भाटिया

बृज- संजीव चौरसिया

अवध- सत्या कुमार

कानपुर- सुधीर गुप्ता

गोरखपुर- अरविंद मेनन

काशी- सुनील ओझा

यह भी पढ़ें- केशव मौर्या का बड़ा बयान, यूपी विधानसभा चुनाव के बाद केंद्रीय नेतृत्व व विधायक करेंगे मुख्यमंत्री के नाम का फैसला

-पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री शेखावत के साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

-गोवा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

-मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बता दें कि अगले साल 2022 में देश में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मार्च-अप्रैल के बीच इन राज्यों में चुनाव हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में सभी राजनीतिक दलों ने ऐड़ी-चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- विधानसभा में बिना वैक्सीन लिए विधायकों को नहीं मिलेगी एंट्री