एटा: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, छह की मौत, 11 घायल, दूर तक बिखरे थे मानव अंग

पटाखा फैक्ट्री
धमाके बाद मौके पर मौजूद।

आरयू वेब टीम। एटा जिले के एक आवासीय क्षेत्र में चल रही पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को भीषण विस्‍फोट हो गया है। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग मलबे में दबे हुए होने की सूचना है। 11 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र की है, जहां आ‍वासीय क्षेत्र में चल रही पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। विस्‍फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री के आसपास के मकान गिर गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राहत-बचाव कार्य में जुट गए। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा है। पुलिस के अधिकारी घटना के कारण की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 19 की मौत, 27 घायल

बताया जा रहा है कि एटा के मिरहची के मोहल्ला गड्ढा के एक मकान में आतिशबाजी बनाई जा रही थी। मुन्नी देवी के नाम फैक्ट्री का लाइसेंस था। इस घटना के वक्त कई लोग फैक्ट्री में मौजूद थे। विस्फोट इतनी तेज था कि पास में बने दो मकान भी ढह गए हैं। मृतकों में सोनी पत्नी मुनीम उम्र 35, शीतल पुत्री चन्द्रपाल उम्र 16 और रजनी पुत्री टाइगर है। मासूम रजनी का शव काफी दूर जाकर गिरा। कुछ शवों के तो चिथड़े उड़ गए हैं। नरेश पुत्र सुखराम जाटव का पूरा परिवार मलबे में दबा है।

यह भी पढ़ें- नालंदा में अवैध पटाखा फैक्‍ट्री में भीषण विस्‍फोट, तीन मासूमों समेत पांच की मौत, 25 घायल, ATS ने की जांच, जनता ने प्रदर्शन

स्‍थानीय लोगों के अनुसार 11 बजे मुन्नी के मकान में पहला धमाका हुआ, जिसकी गूंज दूर तक सुनी गई। इसके बाद 15-20 धमाखे और हुए, जिससे पूरा कस्बा हिल गया और लोग दहशत में आ गए। चौतरफा धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। इन धमाकों के चलते आसपास के चार-पांच मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।

घटनास्थल के आसपास मानव अंग बिखरे पड़े थे। मांस के लोथड़े जगह-जगह पड़े थे। लोगों का कहना है कि मकान के अंदर कम से कम 15-20 लोग मौजूद थे। इनमें कई बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। पटाखे ठेकेदारी पर बनाए जा रहे थे। इसलिए कुछ श्रमिकों के होने की आशंका भी है।

यह भी पढ़ें- पटाखें के अवैध गोदाम में विस्‍फोट से तीन की मौत, चार घायल, दूर तक बिखरे थे मांस के लोथड़े