PGI में राज्‍यपाल राम नाईक भर्ती, लगा पेसमेकर, देखने पहुंचे सीएम योगी

पेसमेकर
राज्यपाल का हाल जानते सीएम योगी।

आरयू संवाददाता, पीजीआइ। उत्‍तर प्रदेश के राज्‍यपाल राम नाईक को गुरुवार को पीजीआइ में डॉक्टरों ने पेसमेकर लगा दिया है, जिसके बाद ऑपरेशन थियेटर से उन्हें कार्डियोलॉजी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां उनकी सेहत में सुधार है।

राज्यपाल को बुधवार की शाम दिल की धड़कन सामान्य से कम होने की वजह से भर्ती किया गया था। वहीं भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने रात में ही उनकी कई जांचे करायी। दिल की धड़कन सामान्य नही होने पर पेसमेकर डालने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें- जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं मंत्री-विधायक, कार्यवृत्‍त में देनी चाहिए अपने कामों की जानकारी: राज्‍यपाल

गुरुवार को कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. पीके गोयल की देखरेख पेसमेकर लगा दिया है। इस दौरान पीजीआइ निदेशक डॉ. राकेश कपूर और सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल समेत कई डॉक्टर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- पुण्‍यतिथि पर सरोजिनी नायडू की प्रतिमा का अनावरण कर बोले राज्‍यपाल, आजादी की लड़ाई में निभाई थी अहम भूमिका

डॉ. गोयल ने मीडिया को बताया कि राज्‍यपाल के हृदय में ब्लाकेज पाया गया था। जिसके बाद ऑपरेशन के बाद उन्‍हें पेसमेकर लगा दिया गया है। डॉक्टर ने बताया कि राज्पाल अब बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनकी रिकवरी हो रही है।

वहीं सीएम योगी आदित्‍यनाथ, चिकित्सा एवं शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, मेयर संयुक्‍ता भाटिया समेत तमाम लोग राज्यपाल को देखने व उनका हाल जानने के लिए पीजीआइ पहुंचे। उनके साथ कई अन्य अफसर भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- उत्‍तर प्रदेश के लोगों की मेहनत से बनी है मुंबई देश की आर्थिक राजधानी: राम नाईक