सपा प्रत्‍याशी पूनम सिन्‍हा ने किया नामांकन, रोड शो में शत्रुघ्‍न और डिंपल भी रहीं मौजूद

पूनम सिन्‍हा
पूनम सिन्हा, के साथ शत्रुघ्नु सिन्हा, डिंपल यादव, परेश मिश्रा व अन्य ।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुई शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की पत्‍नी पूनम सिन्‍हा ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उनके पति एवं पटना साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा भी उनके साथ मौजूद थे। पूनम सिन्हा एक दिन पहले ही समाजवादी पार्टी में शामिल हुई हैं।

पूनम पहले रोड शो करके पर्चा भरने वाली थीं, फिर कार्यक्रम में बदलाव के चलते साधारण तरीके से नामांकन दर्ज किया। पूनम अपने बेटे के साथ पर्चा दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। उनके साथ सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा, और रविदास मल्होत्रा आदि नेता मौजूद थे। नामांकन दाखिल करने के बाद पूनम सिन्हा ने रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ शत्रुघ्न सिन्हा, डिंपल यादव, बसपा नेता परेश मिश्रा समेत सपा के अन्य नेता भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की पत्‍नी पूनम सिन्‍हा ने थामा सपा का दामन, लखनऊ में राजनाथ सिंह को देंगी टक्‍कर

पूनम सिन्‍हा

बता दें कि पूनम सिन्हा को हाल ही में अखिलेश यादव की पत्‍नी डिपंल यादव ने समाजवादी पार्टी में शामिल कराया था। जिसके बाद समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूनम सिन्हा को लखनऊ से महागठबंधन का प्रत्याशी घोषित किया। लखनऊ के चुनावी रण में शत्रुघ्‍न सिन्हा की पत्‍नी पूनम सिन्हा का मुकाबला केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह से है। राजनाथ लगातार दूसरी बार लखनऊ से चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा सिचुएशन कोई भी हो लोकेशन वही रहेगी, पत्‍नी के चुनाव लड़ने को लेकर कही ये बातें