फोटो शेयर कर राहुल-प्रियंका ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

राहुल प्रियंका
राहुल गांधी ने शेयर की यह फोटो।

आरयू वेब टीम। रक्षाबंधन का त्योहार आज को देशभर में धूम धाम से मनाया जा रहा है। ये त्योहार भाई-बहनों के बीच के अटूट और खास बंधन का सम्मान करता है। रक्षाबंधन के मौके पर आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने देश वासियों को बधाई दी है। नेता विपक्ष राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी ने एक दूसरे की तस्वीर पोस्ट कर बधाई संदेश दिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रक्षाबंधन के त्योहार की शुभकामनाएं साझा कीं और भाई और बहनों के बीच “अटूट प्रेम” का जश्‍न मनाया। “भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं स्नेह के पर्व, रक्षाबंधन की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। रक्षा का यह सूत्र आपके इस पावन रिश्ते को सदैव मजबूती के साथ जोड़े रहे।”

यह भी पढ़ें- राहुल-प्रियंका ने फोटो शेयर कर देशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई, कहा हमेशा बना रहे हर भाई-बहन का प्यार

वहीं प्रियंका गांधी ने भी रक्षाबंधन के मौके पर दोनों भाई-बहन की बचपन की तस्वीरों के साथ एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। अपनी पोस्ट में प्रियंका ने कहा, “भाई-बहन का रिश्ता उस फुलवारी की तरह होता है जिसमें सम्मान, प्रेम और आपसी समझदारी की बुनियाद पर अलग-अलग रंगों वाली यादें, संग के किस्से-कहानियां व दोस्ती को और गहरा करने का संकल्प फलता-फूलता है। भाई-बहन संघर्ष के साथी होते हैं, स्मृतियों के हमराही भी और संगवारी के खेवैया भी। आप सभी को राखी की हार्दिक शुभकामनाएं।”

यह भी पढ़ें- जयंती पर जवाहर लाल नेहरू को याद कर PM मोदी, सोनिया गांधी, राहुल व प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि