राबड़ी देवी के बिगड़े बोल, PM मोदी को बताया जल्‍लाद, कहा जज और पत्रकार को देते हैं मरवा

जल्लाद
राबड़ी देवी (फाइल फोटो)।

आरयू वेब टीम। 

राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। मीडिया ने प्रियंका गांधी द्वारा पीएम मोदी को ‘दुर्योधन’ कहने पर राबड़ी देवी से सवाल किया तो, जवाब में राबड़ी ने कहा, ‘उन्होंने दुर्योधन बोल कर गलत किया। दूसरी भाषा बोलनी चाहिए। वो सब तो जल्लाद हैं, जल्लाद। जो जज और पत्रकार को मरवा देते हैं, उठवा लेते हैं। ऐसे आदमी का मन और विचार कैसे होंगे, खूंखार होंगे।

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में अमित शाह ने बोला राहुल-प्रियंका और ममता बनर्जी पर हमला, 23 मई को जनता तय कर देगी कौन है दुर्योधन

इस दौरान बिहार की पूर्व सीएम ने भारतीय जनता पार्टी और जदयू पर भी विवादित बयान देते हुए दोनों पार्टियों को ‘नाले का कीड़ा’ बताया। राबड़ी ने कहा, जदयू और भाजपा वाले सब नाली के कीड़े हैं। पांच साल पहले 2014 में वो विकास लेकर आए थे और देश का विनाश करके जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल ने कहा धृतराष्‍ट्र बना चुनाव आयोग, दुर्योधन को लाना चाहता है सत्‍ता में

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष हमला बोलते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा था कि महाभारत के पात्र दुर्योधन में भी ‘ऐसा ही अहंकार था।’ भाजपा ने प्रियंका के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पश्चिम बंगाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ‘देश के लोग तय करेंगे कि कौन दुर्योधन और कौन अर्जुन है।’ अंबाला में कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने मोदी के इस हालिया बयान पर पलटवार किया कि उनके पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी ‘भ्रष्टाचारी नंबर वन’ थे। प्रियंका ने सत्ताधारी भाजपा पर आरोप लगाया कि वह उनके परिवार के शहीदों का अपमान कर रही है।

यह भी पढ़ें- मुलायम के बयान पर राबड़ी का तंज, हो गई है उम्र, याद नहीं रहता