PM व 18 राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री की मौजूदगी में रूपाणी ने ली गुजरात CM पद की शपथ

रूपाणी ने ली CM पद की शपथ

आरयू वेब टीम। 

गुजरात में आज 18 राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों की मौजूदगी में विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सीएम समेत 20 अन्‍य म‍ंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह भी मौजूद रहें।

बता दें कि गुजरात में छठवीं बार भाजपा की सरकार बनी है और विजय रूपाणी ने दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वहीं नितिन पटेल ने गुजरात के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उनके साथ नितिन पटेल समेत कुल 20 लोगों ने मंत्र पद की शपथ ली है, मंत्रिमंडल में महिला विभावरी दवे को भी शामिल किया गया है। रूपाणी समेत जिन 19 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है, उनमें से छह पाटीदार, पांच ओबीसी, तीन अनुसूचित जनजाति, तीन क्षत्रिय, एक अनुसूचित जाति और एक ब्रह्मण समुदाय से है।

यह भी पढे़ं- जयराम ठाकुर होंगे हिमाचल प्रदेश के CM, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

यहां जाने किसने-किसने ली शपथ-

– विजय रूपाणी (मुख्यमंत्री)

– नितिन पटेल (उपमुख्यमंत्री)

– आसरी फलदू (कैबिनेट मंत्री)

– भूपेंद्र सिंह चुडासमा (कैबिनेट मंत्री)

– सौरभ पटेल (कैबिनेट मंत्री)

– कौशिक पटेल (कैबिनेट मंत्री)

– गणपत वसावा (कैबिनेट मंत्री)

– जयेश राधड़िया (कैबिनेट मंत्री)

– दिलीप ठाकोर (कैबिनेट मंत्री)

– प्रदीप सिंह जडेजा (कैबिनेट मंत्री)

– ईश्वर परमार (कैबिनेट मंत्री)

– परबत पटेल (राज्यमंत्री)

– पुरुषोत्तम सोलंकी (राज्यमंत्री)

– बच्चू भाई खाबड़ (राज्यमंत्री)

– जगद्रथ सिंह परमार (राज्यमंत्री)

– ईश्वर सिंह पटेल (राज्यमंत्री)

– वासन भाई आहिर (राज्यमंत्री)

– विभावरी दवे (राज्यमंत्री)

– रमण पाटकर (राज्यमंत्री)

– किशोभाई कुमार कानानी (राज्यमंत्री)

कहा जा रहा है कि ऐसा पहली बार है कि जब किसी शपथ ग्रहण समारोह में इतने मुख्यमंत्री शामिल हुए हो। साथ ही केंद्र सरकार के करीब 30 मंत्री भी समारोह में उपस्थित रहे।

यह भी पढे़ं- गुजरात-हिमाचल जीत पर बोले योगी 2019 नहीं 2024 की तैयारी करे कांग्रेस