बंगाल BJP अध्यक्ष के बिगड़े बोल,पुलिस हो या TMC, पीटो, मैं संभाल लूंगा’, केस दर्ज

दिलीप घोष
भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। बंगाल के भाजपा अध्‍यक्ष दिलीप घोष राज्य की पुलिस और तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ सार्वजनिक रैली में विवादित बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष के विरुद्ध उनकी कथित टिप्पणी की वजह से स्वतः संज्ञान लेते हुए कोलाघाट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

उन्होंने कथित रूप से कहा था, “तृणमूल कांग्रेस के गुंडों और पुलिस से नहीं डरो… अगर आप पर हमला होता है, तो तृणमूल कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों को पीट दो… डरो मत… अगर कोई समस्या होगी, तो हम देख लेंगे।

यह भी पढ़ें- साध्‍वी प्राची का विवादित बयान, कांवड़ियों से अपील कर बोलीं एक हाथ में माला तो दूसरे हाथ लेकर चलें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कथित तौर पर पुलिस व तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई करने के लिए अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को उकसाया। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि वह उन्हें नग्न करके सार्वजनिक रूप से पिटाई करेंगे। साथ ही दिलीप घोष ने यह भी चेतावनी दी कि अगर पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सलाखों के पीछे डाला जा सकता है, तो तृणमूल छोटे मच्छर-मख्खी हैं। फिलहाल पुलिस ने अब उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- मोदी के मंत्री का विवादित बयान, कहा रेप की एक-दो घटनाओं पर नहीं बनाना चाहिए बात का बतंगड़

मालूम हो कि रात पूर्वी मिदनापुर जिले के मेचेदा में रैली कर रहे दिलीप घोष ने कहा, ”पुलिस हो या टीएमसी, पीटों उन्हें, फेंक दो उन्हें, मैं जिम्मेदार होऊंगा। मैं कह रहा हूं यदि उन्हें आप नहीं पीटते, तो मैं कहूंगा कि आप वास्तव में भाजपाई नहीं हैं। आप भाजपा के कार्यकर्ता नहीं हो सकते।

यह भी पढ़ें- भाजपा नेता का विवादित बयान, राहुल को कहा लोफर