प्रियंका हैं निर्भीक नेता, उनमें इंदिरा गांधी जैसा ही जज्बा: शिवसेना

इंदिरा गांधी जैसा ही जज्बा

आरयू वेब टीम। शिवसेना ने लखमीपुर खीरी जिले में हिंसा में मारे गए किसानों के परिवार के सदस्यों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव को हिरासत में लिए जाने पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार की आलोचना की। साथ ही शिवसेना ने प्रियंका गांधी की जमकर तारीफ भी की। शिवसेना ने कहा कि प्रियंका गांधी में ठीक वैसा ही जोश और उत्साह है जैसा उनकी दादी दादी इंदिरा गांधी में था।

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में पार्टी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके पंजाब समकक्ष चरणजीत सिंह चन्नी को लखमीपुर खीरी जाने से रोकने पर यह भी पूछा कि क्या भारत-पाकिस्तान जैसी कोई दुश्मनी थी और देश के संघीय ढांचे में इसे अजीब घटना करार दिया।

साथा ही मराठी दैनिक में कहा, “चूंकि वह (प्रियंका गांधी) कांग्रेस पार्टी की महासचिव हैं, उन पर राजनीतिक हमला हो सकता है, लेकिन वह महान नेता इंदिरा गांधी की पोती भी हैं, जिन्होंने देश के लिए महान बलिदान दिया और पाकिस्तान (बांग्लादेश में) का विभाजन किया। जिन लोगों ने उन्हें अवैध रूप से हिरासत में लिया था, उन्हें इस बात से अवगत होना चाहिए था।” शिवसेना ने कहा कि प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश प्रशासन से तीखे सवाल किए कि उनका अपराध क्या था और उन्हें हिरासत में लेने के लिए क्या उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था या उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर जाने से रोकने के लिए पुलिस ने की प्रियंका गांधी से धक्का-मुक्की, नाराज कांग्रेस महासचिव ने जमकर लताड़ा, हिरासत में लेने पर खुद की कमरे की सफाई

संपादकीय में आरोप लगाया गया कि (उत्तर प्रदेश) प्रशासन ने न सिर्फ उन्हें रोका, बल्कि उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई। इसमें कहा गया, “प्रियंका गांधी एक निर्भीक नेता एवं योद्धा हैं। उनकी आंखों और आवाज में इंदिरा गांधी जैसा ही जज्बा है।”

बता दें कि मंगलवार को, प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें सीतापुर में पीएसी परिसर में अवैध रूप से रखा जा रहा था, उन्हें कोई नोटिस या प्राथमिकी नहीं दी गई, और उन्हें अपने कानूनी वकील से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका के कारण उनके और दस अन्य लोगों के खिलाफ एहतियातन हिरासत से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिवसेना ने दावा किया कि प्रियंका गांधी का ‘अपमान’ किया गया। मराठी समाचार-पत्र ने कहा कि अगर यह महाराष्ट्र में भाजपा की किसी महिला कार्यकर्ता के साथ हुआ होता तो पार्टी अपनी महिला स्वयंसेवियों की पूरी फौज खड़ी कर देती।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर में बवाल, कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों को BJP मंत्री के बेटे की कार ने रौंदा, आठ की मौत, बोले, टिकैत सरकार होश में न आई तो भाजपा के एक भी नेता को घर से नहीं निकलने देंगे