छत्तीसगढ़ जवानों की शहादत पर प्रियंका ने नमन कर कहा, घटना पर पूरा देश आक्रोशित

प्रियंका गांधी

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर बॉर्डर नक्‍सलियों के हामले 23 जवानों की शहादत पर रविवार को कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने शहादत पर दुख व्यक्त किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस घटना पर पूरा देश दुखी और आक्रोशित है।

कांग्रेस महासचिव ने आज अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकांउट के माध्‍यम से ट्वीट कर कहा कि  ‘छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का मुकाबला करते हुए शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को मेरा नमन। पूरा देश इस घटना पर दुखी एवं आक्रोशित है। देश वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद रखेगा। ईश्वर इस दुख की घड़ी में शहीद जवानों के परिवारों को संबल दे एवं घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: नक्सली मुठभेड़ में 23 जवान शहीद, 18 के मिले शव

गौरतलब है कि शनिवार को सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में बस्तर के जंगलों के दक्षिण सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरू किया था। इस अभियान में सुरक्षाबलों के 2000 से ज्यादा जवान शामिल थे। जिस इलाके में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, उसे माओवादियों का गढ़ समझा जाता है।

एसपी बीजापुर कमलोचन कश्यप के मुताबिक, माओवादियों को इस ऑपरेशन की भनक पहले ही लग गई थी। दिन के करीब 12 बजे उन्होंने सिक्योरिटी फोर्स पर घात लगाकर हमला बोल दिया, जिसके जवाब सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा खोल दिया। यह एनकाउंटर तीन घंटे से लेकर पांच घंटे के बीच चला।

यह भी पढ़ें- बेरोजगारी को लेकर प्रियंका ने साधा सरकार पर निशाना, सीएम से कहा, योगी जी पब्लिक जानती है सब