लखनऊ के मेदांता पहुंचा प्रियंका गांधी द्वारा भेजा गया ऑक्सीजन टैंकर

मेदांता पहुंचा ऑक्सीजन टैंकर

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। यूपी में कोरोना के मरीजों के लिए ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मदद मुहैया कराई है। प्रियंका की ओर से बुधवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ऑक्सीजन का टैंकर भिजवाया गया है। इस ऑक्सीजन का इस्तेमाल मेदांता अस्पताल में मरीजों की मदद के लिए होगा।

कुछ दिन पहले ही इस अस्पताल के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ऑक्सीजन का टैंकर भिजवाने के लिए कहा था। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है और आज वहां से लखनऊ के मेदांता अस्पताल के लिए एक टैंकर ऑक्सीजन लाई गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से बताया गया कि, ऑक्सीजन-टैंकर की व्यवस्था अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर की गई है।

यह भी पढ़ें- सिस्‍टम की कमी बताने वालों को धमका रही योगी सरकार: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने ऑक्सीजन की कमी से जूझते लखनऊ की मदद के लिए आह्वान किया था। प्रियंका ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फोन पर चर्चा के दौरान यह आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि, टैंकर रायपुर से लखनऊ के लिए 16 टन ऑक्सीजन लेकर पहुंचाया गया है।’

मालूम है कि, छत्तीसगढ़ सरकार अपने राज्य के मरीजों के उपयोग में आने वाली ऑक्सीजन के बाद बची अतिरिक्त ऑक्सीजन पिछले कई दिनों से अन्य राज्यों को उपलब्ध करा रही है। अन्य राज्यों में लोगों की जान बचाने के लिए 2706.95 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति छत्तीसगढ़ से 11 से 24 अप्रैल के बीच की गई है। इन राज्यों में गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- प्रियंका ने CM योगी को लिखा पत्र, कहा भावी पीढ़ियां आपको नहीं करेंगी माफ, कोरोना से जनता को बचाने के लिए दस सुझाव भी दिए