प्रियंका ने कहा, बिल्किस बानो केस में रिहा अपराधियों पर पैरोल के दौरान भी दर्ज हुए यौन हिंसा के केस, PM मोदी से एक सवाल भी पूछा

प्रियंका गांधी

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। बिल्किस बानो केस के गुनाहगारों के जेल से छूटने व उनकी आरती किए जाने के बाद लगातार सवाल उठ रहें हैं। गैंगरेप व हत्‍या जैसे संगीन मामले में दोषी पाए जाने के बाद भी जेल से रिहा किए जाने को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। गुरुवार को एक बार फिर कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार को घेरने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है।

प्रियंका ने आज सोशल मीडया पर एक रिपोर्ट शेयर की है। रिपोर्ट में साफ तौर पर स्‍पष्‍ट है कि बिल्किस केस से जुड़े दो दोषियों को पैरोल पर पूर्व में छोड़ा गया था। इस दौरान भी दोनों पर महिलओं से छेड़खानी का मामला पुलिस ने दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें- बिलकिस बानो केस पर केंद्रीय मंत्री का जवाब, गुड बिहेवियर कैदियों की समय पूर्व रिहाई की गुजरात सरकार के पास अथॉरिटी

इसी को लेकर प्रियंका ने ट्विट करत हुए कहा कि बिल्किस बानो मामले में भाजपा सरकार द्वारा रिहा किए दो अपराधियों पर 1000 दिन की पैरोल के दौरान भी यौन हिंसा करने के मामले दर्ज हुए थे।

साथ ही कांग्रेस महासचिव ने नरेंद्र मोदी से सवाल करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी महिलाओं के खिलाफ कई बार जघन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों में आपको “अच्छा आचरण” कैसे दिखा, क्या आप देश को बताएंगे?

यह भी पढ़ें- बिलकिस बानो केस में हत्‍यारे-बलात्‍कारियों की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार से पूछा, क्या हुआ रातों-रात दोषियों को छोड़ने का फैसला
बराबरी के विचार की आवाज है कांग्रेस

वहीं आज अपने एक अन्‍य ट्विट में प्रियंका ने देश की जनता से कांग्रेस से जुड़ने की अपील की है। प्रियंका ने अपनी एक संक्षिप्‍त अपील में कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हर गरीब, मेहनतकश, छोटे व्यापारी, कर्मचारी के सम्मान की आवाज है। युवाओं और महिलाओं के सपनों की उड़ान की आवाज है। हर भारतीय के अधिकार की आवाज है। मेलजोल व बराबरी के विचार की आवाज है।

यह भी पढ़ें- हत्‍या व गैंगरेप के दोषियों की रिहाई पर बोलीं बिलकिस बानो, छीन गयी मेरी शांति, न्‍याय पर से हिल गया भरोसा