प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा हिंसक अपराधों के मामले में टॉप पर है UP

प्रियंका गांधी

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक पार्टियों का आरोप-प्रत्‍यारोप एक दूसरे पर तेज होता जा रहा है। वहीं शनिवार को कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने अब यूपी में अपराध के मु्द्दे पर योगी सरकार को आड़े हाथ लिया है। इस दौरान प्रियंका ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट का हवाला भी दिया है।

प्रियंका ने आज अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्‍यम से ट्वीट कर अपराध से संबंधित डेटा पोस्‍ट करते हुए कहा कि “एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं व दलितों के खिलाफ अपराध, हत्या व अपहरण के मामलों में और हिंसक अपराधों के मामले में उत्‍तर प्रदेश टॉप पर है। यूपी सरकार के दावों के ठीक उलट उत्तर प्रदेश में अपराधराज चरम पर है।

यह भी पढ़ें- हाथरस गैंगरेप हत्‍याकांड का जिक्र कर प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं, बेटी के अंतिम संस्कार का हक भी लिया था छीन

दरअसल एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, 2020 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में से 28,046 रेप की घटनाएं थी जिनमें 28,153 पीड़िताएं हैं। पिछले साल कोविड-19 के कारण लॉकडाउन लगाया गया था। उसने बताया कि कुल पीड़िताओं में से 25,498 वयस्क और 2,655 नाबालिग हैं। एनसीआरबी के गत वर्षों के आंकड़ों के मुताबिक, 2019 में रेप के 32,033, 2018 में 33,356, 2017 में 32,559 और 2016 में 38,947 मामले थे। पिछले साल रेप के सबसे ज्यादा 5,310 मामले राजस्थान में दर्ज किए गए। इसके बाद 2,769 मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए थे।

यह भी पढ़ें- प्रियंका ने तेज की यूपी फतह की तैयारी, 12 हजार KM लंबी ‘हम वचन निभायेंगे, ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ निकाल कांग्रेस करेगी विधानसभा चुनाव का आगाज