अल्‍पसंख्‍यक कांग्रेस की बैठक में बोले अजय राय, यूपी की सभी सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी करें कार्यकर्ता

अल्‍पसंख्‍यक कांग्रेस
चुनावी बैठक को संबोधित करते शाहनवाज आलम।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। अल्पसंख्यक कांग्रेस दिसंबर के अंत तक पूरे उत्‍तर प्रदेश में बूथ कमेटियां बना लेगी। हर मुस्लिम बहुल बूथ पर 11 कार्यकर्ता तैनात होंगे। लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए सभी वर्गों के साथ अल्पसंख्यक समुदाय ने भी 2024 में कांग्रेस की सरकार बनवाने का संकल्प  लिया है।

ये बातें आज कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित अल्पसंख्यक कांग्रेस की लोकसभा चुनाव तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अल्‍पसंख्‍यक कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष शाहनवाज आलम ने कही। अजय राय ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की कार्यकर्ता करें।

लोकसभा चुनाव में मुस्लिम कांग्रेस की तरफ आ रहें

इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रभारी सचिव तौकीर आलम ने कहा कि मुस्लिम समुदाय इस लोकसभा चुनाव में एकतरफा कांग्रेस की तरफ आ रहा, क्योंकि बाकी सभी दलों ने उससे सिर्फ वोट लिया। बदले में उनके नेतृत्व को ही खत्म कर दिया।

चाय के साथ कांग्रेस की बात

बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने नवंबर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिसके अनुसार छह से 11 नवंबर तक ‘चाय के साथ कांग्रेस की बात’ अभियान चलेगा। जिसमें प्रतिदिन यूपी के सभी जिलों में दस-दस चाय की दुकानों पर कांग्रेस को वोट देने के लिए लोगों के बीच चर्चा की जाएगी।

हर जिले के दस मदरसों में दिलाया जाएगा संकल्‍प

इसी तरह 22 से 26 नवंबर तक चाय की दुकानों पर मोदी सरकार द्वारा संविधान बदलने की कोशिशों पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और 26 नवंबर को हर जनपद के दस मदरसों में संविधान की प्रस्तावना को बचाने का संकल्प दिलवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जेल पहुंचे अजय राय से नहीं मिले आजम खान, तो कांग्रेस नेता ने साधा योगी सरकार पर निशाना

आज बैठक में संगठन सचिव अनिल यादव ने बूथ प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विस्तार से सेक्टर और बूथ प्रबंधन और बूथ मैपिंग की बारीकियां समझायीं। बैठक के दौरान कांग्रेस के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें।