राफेल डील मानहानि केस: AAP सांसद ने कहा कि घोटाला करने वालों का नहीं कोई सम्‍मान, अंबानी के खिलाफ बोलेंगे बार-बार

सांसद संजय सिंह
संजय सिंह। (फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। राफेल डील को लेकर लगातार मोदी सरकार के साथ ही उद्योगपति अनिल अंबानी को सवालों के घेरे में खड़ा करने वाले आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर अनिल अंबानी पर निशाना साधा है।

अंबानी की ओर से भेजे गए पांच हजार करोड़ के मानहानि की नोटिस के मामले में बुधवार को संजय सिंह ने अपने एक बयान में कहा कि ये बंदर घुड़की नहीं चलेगी। भारत माता की रक्षा करने के नाम पर घोटाला करने वालों का कोई सम्‍मान नहीं है। वो 20 अक्‍टूबर को न्‍यायालय में अपना पक्ष रखेंगें। इतना ही नहीं संजय सिंह ने ये भी कहा कि वो अपनी बात पर न सिर्फ कायम है, बल्कि अनिल अंबानी के गलत कामों के खिलाफ बार-बार आवाज उठाएंगें।

यह भी पढ़ें- राफेल डील पर उलझी मोदी सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी विमान खरीद प्रक्रिया की जानकारी

बताते चलें कि इसी साल 13 फरवरी को एक प्रेसवार्ता कर संजय सिंह ने राफेल विमान डील को लेकर मोदी सरकार के साथ ही अनिल अंबानी पर भी गंभीर आरोप लगाएं थे। आप सांसद ने इस दौरान दावा किया था कि देश की रक्षा के नाम पर फ्रांस से की गयी इस डील में न सिर्फ सारे मानकों को दरकिनार किया गया है, बल्कि मोदी सरकार ने अनिल अंबानी को फायदे पहुंचाते हुए हजारों करोड़ रुपए का बड़ा घोटाला किया है। आप सांसद के इस आरोप के बाद से लगातार राफेल डील का मुद्दा देश के साथ ही विदेशी मीडिया में भी सुर्खियां पा रहा है।

यह भी पढ़ें- राफेल डील: आप कार्यकर्ताओं ने मांगी भीख, कहा खाओ और खाने दो की नीति पर चल रही मोदी सरकार

वहीं आप सांसद के इस प्रेसवार्ता के बाद अनिल अंबानी ने न सिर्फ उन्‍हें पांच हजारा करोड़ रुपए के भारी भरकम राशि वाला मानहानि का नोटिस भेजा था, बल्कि अगले ही दिन संजय सिंह पर केस भी दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें- राफेल डील: राहुल ने कहा चौकीदार चोर है, प्रधानमंत्री से मांगी सफाई

जिसके ठीक बाद संजय सिंह ने भी एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कहा था  ‘उद्योगपतियों की दबंगई चरम पर है, पहले घोटाला करेंगे, फिर उसके खिलाफ आवाज उठाने वालों पर मानहानि केस, राफेल रक्षा सौदे का घोटाला उजागर करने पर बंदर घुड़की नहीं चलेगी।

यह भी पढ़ें- विधानसभा में प्रदर्शन कर कांग्रेस ने राफेल डील को बताया घोटाले की झील

यूपी आप के मुख्‍य प्रवक्‍ता वैभव माहेश्‍वरी ने बताया कि मानहानि केस की सुनवाई अगामी 20 अक्टूबर को अहमदाबाद सिटी सिविल और सेशन कोर्ट में होनी है। जिसमें दोनों ओर से अपना पक्षा रखा जाएगा। सुनवाई से पहले आज एक बार फिर आप सांसद ने अनिल अंबानी के खिलाफ ताल ठोककर मामले को और तूल दे दिया है।

यह भी पढ़ें- राफेल डील: योगी ने कहा, कुछ लोग भ्रम का माहौल बनाकर देश में लाना चाहते हैं अस्थिरता