आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 इसी महीने आठ से दस जून 2026 तक 32,679 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 28 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे बड़ा फैसला लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने फैसला लिया है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के अभ्यर्थियों के लिए गाड़ी संख्या 05031 गोरखपुर से शाम 7:00 बजे चलकर लखनऊ रात 12:55 पर पहुंचेगी, जबकि गाड़ी संख्या 05032 लखनऊ से शाम 6:15 बजे चलकर रात 11:55 पर गोरखपुर पहुंचेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 05005 गोरखपुर से दोपहर 1:30 बजे चलकर शाम 6:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी, जबकि गाड़ी संख्या 05006 लखनऊ से दोपहर 1:30 बजे चलकर शाम 6:50 पर गोरखपुर पहुंचेगी। सभी स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी के दस तथा एस एल आर डी के दो कोचों सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे।
दरअसल पूर्वोत्तर रेलवे ने निर्णय लिया है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने निर्णय लिया है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए दस जून तक लखनऊ-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा।
यह भी पढ़ें- रेलवे ने राजधानी-महामना व समर स्पेशल सहित 18 ट्रेनों में बढ़ाए AC-स्लीपर कोच
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। संपूर्ण ड्यूटी को चार जोन और 12 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सभी जोनल और सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सर्किल ऑफिसर, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।




















