राजस्थान के गवर्नर कलराज मिश्रा का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

आरयू वेब टीम। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का ट्विटर अकांउट रविवार को हैक हो गया। हैकर्स ने अरबी भाषा में कलराज मिश्र के ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी पोस्ट किया है। करीब एक घंटे बाद राज्यपाल का ट्वीटर अकाउंट बहाल हुआ है। “खाते को दुरूस्त करने के काफी प्रयास किये गए।”

अरबी में किए गए ट्वीट का मतलब है गुड मार्निंग। आगे कुछ असम्मानजनक शब्द लिखे हैं। साइबर एक्सपर्ट्स अकाउंट किसने हैक किया और कहां से हैक हुआ। इसकी भी जानकारी जुटा रहे हैं।

इस बारे में खुद राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने अकाउंट हैक होने की जानाकरी दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने ट्विटर और टेलीकॉम मंत्रालय से आधिकारिक तौर पर शिकायत भी दर्ज भी कराई है, हालांकि खबर मिलते ही फौरन साइबर पुलिस और जयपुर पुलिस कमिश्नरेट हरकत में आ गए हैं।

साइबर एक्सपर्ट्स राज्यपाल के ट्वीटर अकाउंट को हैकर से वापस रिकवर करने की कोशिश में जुटे हैं, हालांकि अभी यह पता नहीं लग सका है कि उक्त अकाउंट किसने  हैक किया है।

यह भी पढ़ें- PM मोदी का अकाउंट हैक के बाद आया Twitter का जवाब, हमने आवश्यक कदम उठाए

वहीं अब यह भी बताया जा रहा है कि राज्यपाल कलराज मिश्र के अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के ट्विटर हैंडल हैक हुआ है। यह भी खबर है कि राव इंद्रजीत सिंह के ट्विटर हैंडल से भी उर्दू भाषा में एक अजीब सा ट्वीट किया गया है।बता दें ये वही ट्वीट है जो कलराज मिश्र के ट्विटर हैंडल से किया गया है।

यह भी पढ़ें- बोलीं प्रियंका, फोन टैपिंग छोड़िए, मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करा रही सरकार, महिलाओं के सामने झुके मोदी, मैं हूं बहुत खुश