सपा-कांग्रेस के गठबंधन को कलराज मिश्र ने बताया नाकामी का प्रतीक

kalraj mishr

आरयू ब्‍यूरो

लखनऊ। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता कलराज मिश्र ने आज सपा और कांग्रेस पर तगड़ा हमला बोला। उत्‍तर प्रदेश की लचर कानून-व्‍यवस्‍था पर केंद्रीय सूक्ष्‍म एवं लघु उद्योग मंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल प्रदेश की जनता ने डर के साए में बिताएं है। हत्‍या, रेप, लूट, डकैती समेत अन्‍य संगीन अपराधों की यूपी में बाढ़ आ गई है।

लखीमपुर और सीतापुर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो प्रदेश से अराजकता और गुंडाराज खत्‍म कर सकती है। सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर उन्‍होंने निशाना साधते हुए विफलता का प्रतीक बताया। उन्‍होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव की राजनीत को वंश परंपरा का परिणाम कहा।

जनसभा में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सपा सरकार ने किसानों को मुआवजा नहीं दिया। सिर्फ उनका मजाक उड़ाने के लिए पचास-पचास रुपए का चेक भेज दिया। सरकार बनने के फौरन बाद गन्‍ना किसानों के बकाए का भुगतान किया जाएगा। कलराज मिश्र ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने जो भी पैसा भेजा अखिलेश सरकार ने उसका गलत इस्‍तेमाल किया।

युवाओं के हित में बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि सपा ने रोजगार के नाम पर सिर्फ नौजवानों को गुमराह किया है। जिस शासन में युवाओं और प्रतिभा का इस तरह अनादर होता हो, उस शासन को ही उखाड़ कर फेंक देना चाहिए।