राजबब्‍बर ने भंग की कांग्रेस की तीन इकाई, नेताओं में हड़कंप

राजबब्‍बर को सजा
राजबब्बर। (फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। पार्टी को मजबूती देने के लिए कड़ा रूख अपनाते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने बुधवार को संगठन की तीन इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। साथ नीचे से लेकर ऊपर तक बदलाव भी किए। पार्टी अध्यक्ष की इस कार्रवाई से नेताओं में हड़कंप मच गया है।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्‍यक्ष (प्रशासन) डॉ. आरपी त्रिपाठी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि संगठन को सुसंगठित करने के उद्देश्य से संगठन विभाग, वित्त विभाग और प्रशासनिक विभाग को भंग किया गया है। जल्द ही इन विभागों के पदाधिकारियों का पुनर्गठन होगा।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में रोजेदारों ने मांगी देश के तरक्‍की की दुआ

लंबे समय से जमे थे पदाधिकारी

वहीं इस बदलाव के बारे में बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि जिन विभागों को भंग किया गया है, उसके पदाधिकारी कई साल से एक ही स्‍थान पर जमे हुए थे और इनमें से अधिकतर निष्क्रिय थे। इसी कारण उन पर कार्रवाई की गई है। साथ ही उन्‍होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्‍बर द्वारा की गई इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसके बेहतर परिणाम का दावा भी किया।

सपा-बसपा की बेरूखी तो नहीं बनी वजह

वहीं प्रदेश अध्‍यक्ष ने यह कार्रवाई उस समय की है जब आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बसपा ने गठबंधन के समय कांग्रेस से किनारा करने का संकेत दिया है। समझा जा रहा है कि कभी देश की सबसे मजबूत राजनीतिक पार्टी रही कांग्रेस ने यूपी में अपना ये हाल देख स्थिति सुधारने की कोशिश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- फ्लाईओवर हादसा: घायलों से मिलने पहुंचे राजबब्‍बर, कहा अधिकारियों के साथ मंत्रियों पर भी हो कार्रवाई