राहुल गांधी ने भारत, इंडिया व हिंदुस्तान का मतलब बताया मोहब्बत

राहुल गांधी

आरयू वेब टीम। देश का नाम भारत या इंडिया को लेकर राजनीति बयानबाजी का दौर जारी है। इस बीच राहुल गांधी का भी बयान सामने आया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत, इंडिया या हिंदुस्तान… सबका मतलब मोहब्बत है।

साथ ही राहुल ने यूट्यूब’ पर अपनी भारत जोड़ो यात्रा’ से संबंधित वीडियो साझा करते हुए कहा, भारत, इंडिया या हिंदुस्तान…, सबका मतलब मोहब्बत, इरादा सबसे ऊंची उड़ान।’’

राहुल गांधी ने ये बयान तब दिया, जब जी20 से संबंधित रात्रिभोज के निमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ के तौर पर संबोधित किए जाने को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार देश के दोनों नामों इंडिया’ और भारत’ में से इंडिया’ को बदलना चाहती है।

एक साल पहले सात सितंबर को ही कांग्रेस की भारत जोड़ो’’ यात्रा शुरू हुई थी। इसमें राहुल गांधी ने पार्टी के कई नेताओं के साथ 4,000 किलोमीटर से अधिक की पैदल यात्रा की थी और इस दौरान उन्होंने समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों से बातचीत की थी। ये यात्रा पिछले साल सात सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी, जो इस वर्ष 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त हुई थी जो यह यात्रा 145 दिन चली थी।

यह भी पढ़ां- G20 के डिनर इन्विटेशन पर लिखा ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ तो कांग्रेस ने कहा, अब राज्यों के समूह पर भी खतरा

बता दें कि देश के संविधान में इन दोनों ही नामों का उल्लेख है। भारत और इंडिया दोनों ही नाम देश के लिए सम्मानजनक रहे हैं। संविधान में साफ लिखा है कि देश को इंडिया या भारत के नाम से पुकारा जा सकता है।
इसे लेकर सोशल मीडिया में भी बहस छिड़ी हुई है। कई लोग इसके पक्ष में हैं तो कई लोगों का कहना है कि दोनों ही नाम देश के हैं, दोनों नामों का सम्मान है इसलिए संविधान से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- राहुल का दावा, चीन ने लद्दाख में हड़पी भारत की जमीन, प्रधानमंत्री मोदी ने बोला झूठ