राजेंद्र चौधरी का बीजेपी सरकार पर निशाना, देश में आज भी अघोषित आपातकाल

अघोषित आपातकाल

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। आपातकाल को याद करते हुए सोमवार को समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने अपने बयान में कहा कि 43 साल पहले आज ही के दिन 1975 में देश में आपातकाल लगा था। जिसमें स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति के मौलिक अधिकारों का हनन हुआ था।

इमरजेंसी लगते ही विपक्ष के नेताओं को कैद कर लिया गया था। अखबारों पर भी सेंसरशिप लगा दी गई। चारों ओर दहशत और आतंक का माहौल था। न अपील न वकील, न दलील। जेल में यातनाओं का दौर। आज भी उस दिन की याद कर मन में सिहरन उत्पन्न हो जाती है।

यह भी पढ़ें- 2022 में किसानों की इनकम दुगनी करने की बात पर अखिलेश ने कहा जनता 2019 में ही कर देगी मोदी सरकार का हिसाब

राजेंद्र चौधरी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में आज भी असंवैधानिक अघोषित आपातकाल का दौर चल रहा है। अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला हो रहा है। असहिष्णुता चरम पर है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मोदी और योगी सरकार कमजोर कर रही है। भाजपा सरकारें लोकतंत्र का गला घोटनें में लगी है। ईमानदार पत्रकारों का जीवन असुरक्षित हो गया है। नौजवानों का भविष्य अंधकार के गर्त में ढकेला जा रहा है।

यह भी पढ़ें- प्रेसवार्ता में टोटी लेकर पहुंचे अखिलेश, कहा यहीं अफसर उनकी सरकार बनने पर बंगले से बरामद करा देंगे चिलम

चारों ओर डर का माहौल

सपा के मुख्‍य प्रवक्‍ता ने कहा कि मोदी सरकार में देश में आर्थिक संकट तो आया ही चारों ओर डर का माहौल है। भाजपा सरकार जनहित का काम नहीं कर रही है। जनता के मौलिक अधिकारों का जिस तेजी से हनन किया जा रहा है वह लोकतंत्र के लिये शुभ संकेत नहीं है।

यह भी पढ़ें- 11 IAS अफसरों का तबादला, मनीष चौहान सीएम के सचिव तो अजय चौहान बने आवास आयुक्‍त, अखिलेश के करीबी को मिली ये जिम्‍मेदारी