रक्षा मंत्री ने चंडीगढ़ में किया वायु सेना विरासत केंद्र का उद्घाटन

वायु सेना विरासत केंद्र

आरयू वेब टीम। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को चंडीगढ़ में अपनी तरह के पहले वायु सेना विरासत केंद्र का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और भारतीय वायु सेना ने पिछले साल एक सहमति-पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये थे जिसके तह त केंद्र स्थापित किया गया है।

उद्घाटन समारोह में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी और चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर उपस्थित थीं। वायुसेना प्रमुख ने पिछले महीने भारतीय वायु सेना विरासत केंद्र के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करने के लिए इसका दौरा किया था।

यह भी पढ़ें- राजनाथ सिंह ने लखनऊ में लक्ष्मण की प्रतिमा का अनावरण कर कहा, अब लोग हो गए बिजनेस फ्रैंडली माइंडसेट

ये विरासत केंद्र 17,000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। यह पहला ऐसा केंद्र है जो 1965, 1971 के युद्धों और करगिल युद्ध तथा बालाकोट हवाई हमले सहित विभिन्न युद्धों में निभाई गई वायु सेना की भूमिका को भित्तिचित्रों और स्मृति चिह्नों के जरिये बयां करता है। अधिकारियों ने कहा कि यह विरासत केंद्र भावी पीढि़यों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और भारतीय वायु सेना की अदम्य भावना को प्रर्दिशत करेगा।

यह भी पढ़ें- ISRO ने DRDO व भारतीय वायु सेना के साथ मिशन RLV LEX किया लॉन्च