रालोद में शामिल हुए सपा व कांग्रेस के नेता

रालोद में शामिल
रालोद में शामिल दूसरे दलों से आए नेता व कार्यकर्ता।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बीच भी नेताओं का दलबदलने का दौर जारी है। आज इसी क्रम में समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के कुछ नेताओं राष्‍ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए। नेताओं के साथ उनके समर्थकों ने भी रालोद के प्रदेश मुख्‍यालय पर पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की।

रालोद के प्रदेश अध्‍यक्ष रामाशीष राय, राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता अनिल दूबे व रालोद ज्‍वाइनिंग कमेटी के सदस्‍य रजनीकांत मिश्रा ने नए सदस्‍यों को रालोद में शामिल किया। सदस्‍यता ग्रहण कार्यक्रम का संचालन रालोद के प्रदेश महासचिव अम्बुज पटेल ने किया।

यह भी पढ़ें- रामाशीष राय का दावा, यूपी की दर्जनभर लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रहा रालोद

अनिल दूबे ने बताया कि भारत रत्‍न चौधरी चरण सिंह की नीतियों तथा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए सपा छोड़कर आये विवेक पाण्डेय और कांग्रेस छोड़कर अबुल हसन ने अपने दर्जनों साथियों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से ज्ञानेश वर्मा, कुलदीप सैनी, गीता सिंह, निधि तिवारी, अभिनव पांडेय, अजित सिंह, एहसन बिन, बशारत हुसैन खान, सुरेन्द्र कश्यप सिकन्दा हुसैन तथा शकील अंसारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- RLD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने छोड़ा जयंत का साथ, पार्टी से इस्तीफा देकर बोले, देश के लोकतांत्रिक ढांचे को समाप्त होते नहीं देख सकता

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना, प्रदेश सचिव प्रमोद शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य सुमित सिंह, महानगर अध्यक्ष चंद्रकांत अवस्थी, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश सचिव मुकेश वर्मा ने नए सदस्‍यओं का स्वागत व उत्साहवर्धन किया।