बसपा का दामन छोड़ सांसद मलूक नागर RLD में हुए शामिल

मलूक नागर

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां बसपा सांसद मलूक नागर ने पार्टी का साथ छोड़ राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया है। वह गुरुवार को जयंत चौधरी के आवास पर पहंचे और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बिजनौर से बसपा सासंद मलूक नागर ने किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह और किसान नेता रहे महेंद्र सिंह टिकैत को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई थी। इनके अलावा उन्होंने कहा कि बहुजन महानायक कांशी राम, स्वतंत्रता सेनानी विजय पथिक और कांग्रेस नेता राजेश पायलट को भी भारत रत्न दिया जाए।

यह भी पढ़ें- RLD ने बिजनौर-बागपत लोकसभा सीट पर घोषित किए प्रत्याशी 

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने यह भी कहा था कि रालोद जिसके साथ चली जाएगी वह जीत जाएगा।
वहीं जयंत चौधरी के एनडीए में जाने के बाद और चौधरी साहब को भारत रत्न दिए जाने के बाद वह जयंत चौधरी को मुबारकबाद देने भी गए थे। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह रालोद में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- RLD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने छोड़ा जयंत का साथ, पार्टी से इस्तीफा देकर बोले, देश के लोकतांत्रिक ढांचे को समाप्त होते नहीं देख सकता