संजय राउत ने मोदी सरकार पर लगाया मार्शल लॉ लागू करने का आरोप, पूछा क्या यही…

मार्शल लॉ लागू
रास्ता रोके हुए मार्शल।

आरयू वेब टीम। पेगासस जासूसी और किसानो के मुद्दे पर मानसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही बाधित रही। राज्यसभा में विपक्ष और सरकार के बीच लगातार रस्साकशी के बीच राज्यसभा की कार्यवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करना पड़ा है। इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने सरकार पर निशाना साधा है। साथ राउत ने मोदी सरकार पर राज्यसभा में मार्शल लॉ लागू करने का आरोप लगाया है।

शिव सेना सांसद ने ट्वीट कर कहा कि ”क्या यही हमारा संसदीय लोकतंत्र है? लोकतंत्र के मंदिर में मार्शल कानून।” इतना ही नहीं संजय राउत ने अपने ट्वीट के साथ राज्य सभा की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमे जिसमें मार्शल रास्ता रोकते हुए नजर आ रहे हैं।

संजय राउत द्वारा शेयर की गई राज्य सभा मार्शलो की तस्वीर बीते बुधवार की बताई जा रही है। जिस समय विवादास्पद सामान्य बीमा व्यवसाय (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक, 2021 को राज्यसभा में बीच पारित किया गया, जबकि विपक्ष विधेयक को एक प्रवर समिति को भेजने की मांग कर रहा था। ऐसे में विधेयक को एक प्रवर समिति को भेजने की मांग पर पूरा विपक्ष एकजुट था। वहीं वाईएसआर कांग्रेस के सांसद विजयसाई रेड्डी ने कहा, ‘इस कानून के व्यापक प्रभाव को समझने के लिए इसे एक प्रवर समिति के पास भेजा जाना चाहिए।’

यह भी पढ़ें- संजय राउत ने भाजपा सरकार से पूछा, पेगासस पर किसकी जेब से खर्च हुआ पैसा

दूसरी ओर कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन और टीडीपी सांसद के रवींद्र कुमार ने भी सरकार से विधेयक को एक प्रवर समिति को भेजने का आग्रह किया। इसके अलावा आरडेडी सांसद मनोज के झा ने कहा ‘पूरा देश यहां लोकतंत्र की हत्या देख रहा है। मैं अध्यक्ष से भी पूछता हूं कि आप कैसे सा होने दे सकते हैं।’

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल के नतीजों पर संजय राउत ने दीदी को दी बधाई, PM मोदी पर भी कसा ये तंज