संजय सिंह का भाजपा पर निशाना, “हिंदुओं को गद्दार कहने वालों को यूपी की सत्‍ता से बाहर करेगी जनता, सीएम योगी को लेकर भी कहीं ये बातें”

हिंदुओं को गद्दार

आरयू ब्‍यूरो, वाराणसी। यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के दौरान शुक्रवार को आम आदमी पार्टी राज्‍यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह वाराणसी। संजय सिंह ने भाजपा विधायक के बयान जिक्र करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा बल्कि सीएम योगी पर आज हमला बोला। संजय सिंह ने कहा कि  हिंदुओं को गद्दार कहने वालों का भूत जनता से झाड़ू से उतारेगी और उन्‍हें यूपी की सत्‍ता से बाहर करेगी।

आप सांसद ने मीडिया से कहा कि बीजेपी विधायक राघवेंद्र सिंह कह रहे हैं जो बीजेपी को वोट नहीं देंगे वो गद्दार है, जयचंद की औलाद हैं, मुसलमान की औलाद हैं, तो क्या विपक्ष की पार्टियां जो चुनाव लड़ रही हैं वो सब गद्दार हैं। जो विपक्ष की पार्टियों को वोट दे रहे हैँ वो सारे लोग गद्दार हो गये। इस प्रकार से चुनाव लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गद्दार कहने वालों के खिलाफ जनता वोट से चोट करेगी।

कुछ मुसलमानों, ब्राह्मण व यादवों के यहां बुलडोजर…

वहीं सीएम योगी को निशाने पर लेते हुए संजय सिंह ने कहा कि वो बचपन से चुनाव देख रहें, लेकिन उन्होंने आज तक उत्तर प्रदेश में ऐसा चुनाव नहीं देखा जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री बाकायदा अपनी सभाओं में बुलडोजर रख रहे हैं। बाबा बुलडोजर बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम क्या कहना चाहते हैं भाई। कुछ मुसलमानों, ब्राह्मण व यादवों के यहां बुलडोजर चलवाकर आप क्या संकेत देना चाहते हैं।

संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि इससे रोजगार मिल जाएगा क्या? इससे किसानों को उनकी फसल का दाम मिल जाएगा क्या? इससे खाद की बोरी नसीब हो जाएगी क्या? क्या उत्तर प्रदेश में कर्ज के तले जो दबे हुए हैं और आत्महत्या कर लेते हैं जो माताओं बहनों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं ये दूर हो जाएगा?

यह भी पढ़ें- #UPElection: 19 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर संजय सिंह ने कहा, AAP को मिल रहा जनता से भरपूर समर्थन
राजनीति में जो भी बदलाव देख रहे…

आप की भूमिका के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि हम अपनी एक बड़ी उपलब्धि यह मानते हैं कि सपा, कांग्रेस व भाजपा के मेनिफेस्‍टों में आज बिजली फ्री देने की बात हो रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजनीति में जो भी बदलाव आप देख रहे हैं वो आम आदमी पार्टी की बदौलत है। उन्होंने कहा कि दो साल तक इस सरकार के खिलाफ कौन लड़ा। किसने इनके घोटाले खोले। जल जीवन मिशन का घोटाला, राम मंदिर की जमीन में घोटाला हो, कस्तूरबा विद्यालय में घोटाला या कोरोना महामारी का घोटाला हो किसने खोला यह घोटाला।

साथ ही संजय सिंह ने कहा कि 21 मुकदमें लिखवाएं हैं बाबा जी ने उनके खिलाफ और अब अपनी सभाओं में बुलडोजर लेकर घूम रहे हें। वो कह रहे हैं बाबा बुल्डोजर हैं। तो मेरा यह कहना है आज आम आदमी पार्टी के दखल से सबसे बड़ा फायदा हुआ है कि विपक्ष की एक जो महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है वो आम आदम पार्टी ने निभाई है।