सोनिया-राहुल, प्रियंका व लल्‍लू समेत कांग्रेस नेताओं ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

दीपावली

आरयू वेब टीम। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने देशवासियों को दीपावली पर शुभकामनाएं दीं और सबके सुख एवं समृद्धि की कामना की।

सोनिया गांधी ने अपने संदेश में दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि रोशनी का ये त्योहार सब देशवासियों के जीवन से विषमता व भेदभाव के अंधेरों को मिटा उन्हें स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि से आलोकित करेगा। राहुल ने ट्वीट कर कहा,  सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। आपकी शांति और समृद्धि की कामना करता हूं। शुभ दीपावली।

यह भी पढ़े- बोलीं प्रियंका, किसानों के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही बीजेपी सरकार

वहीं प्रियंका गांधी ने कहा, एक दिया घनघोर अंधेरे को दूर कर देता है। अच्छाई और सच्चाइ की एक आवाज झूठ और अन्याय की आंधी को रोक देती है। दियों, उजाले, चूरा, खील, मिठाई, उल्लास और संपन्नता के पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

कांग्रेस के उत्‍तर प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने जनता को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुख,शांति एवं समृद्धि की मंगलकामनाओं के साथ सभी प्रदेशवासियों को प्रकाश के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े- प्रियंका ने दी नोबेल पुरस्‍कार विजेता अभिजीत बनर्जी को बधाई, कहा आशा है न्‍याय योजना बनेगी हकीकत