एकीकृत आपात सेवा 112 का शुभारंभ कर CM योगी ने कहा, फ्रेंडली होकर आमजन के करीब पहुचीं पुलिस

चौधरी चरण सिंह

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एकीकृत आपात सेवा 112 का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि मुझे बहुत प्रसन्नता है कि देश के सबसे बड़े पर्व दीपावली के पूर्व उत्तर प्रदेश पुलिस की एकीकृत आपात सेवा ‘112’ तथा वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा पहल ‘सवेरा’ का एक साथ यहां पर शुभारम्भ हो रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों को और संवेदनशील होकर जनता की सुरक्षा का काम करना होगा। नई सेवा से पुलिसकर्मी तकनीक के साथ आमजन का विश्वास प्राप्त करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस ने समय के साथ बहुत सुधार किया है। प्रदेश की पुलिस काफी पब्लिक फ्रेंडली होकर आमजन के करीब पहुचीं। पुलिस की बेहतर व्यवस्था का उदाहरण कुंभ और चुनाव का सफल आयोजन है। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के सभी को सुरक्षा उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें- पुलिस के शहीद जवानों को याद कर बोले CM योगी, जनता में व्यापत हुई सुरक्षा की भावना

मुख्‍यमंत्री ने आगे कहा कि पूरे देश मे 112 को एकीकृत रूप से हेल्प सेवा के रूप में स्थापित करना है। फायर, एम्बुलेन्स, आपात स्थिति, आदि विभिन्न सहयोग के लिए अलग-अलग फोन नंबर याद करने की जरूरत नहीं होगी। विभिन्न तकनीको के माध्यम से रेस्पोंस टाइम में कमी लाई जाएगी। अब सवेरा पहल के माध्यम से बुजुर्गों को सहायता उपलब्ध कराएगा। इसी प्रकार महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए। बिना भेदभाव के सभी को सुरक्षा उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

इस दौरान योगी ने प्रयागराज कुंभ और प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजन में सभी ने कहा कि पुलिस का व्यवहार अच्छा लगा। प्रयागराज कुम्भ में मौनी अमावस्या स्नान करोड़ो लोगों की उपस्थिति में निर्विघ्न संपन्‍न हुई। पुलिस ने हर जगह पर अपनी दक्षता का परिचय दिया। अब तो जनता की अपेक्षा पर खरा उतरने की जरूरत है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी कुछ समय तक डॉयल 100 साथ चलेगा बाद में 112 ही लगातार चलेगा। अब डॉयल 112 को प्रमोट करना होगा। 108 और 102 मेडिकल सेवा, 1090 और सीएम हेल्पलाइन सभी सेवाएं एक साथ जुडऩे का बेहतर उदाहरण है। अब अलग अलग काम के लिए अलग नंबर की जरूरत नहीं है। 108 से देर लगे तो 112 डॉयल कर सकता है। नई तकनीक से कॉलर तक सेवा तुरंत पहुंचेंगी। रिस्पांस टाइम के साथ रूट चार्ट भी बनेगा।

यह भी पढ़ें- देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस को CM योगी ने झंडी दिखाकर किया रवाना, जानें इसकी विशेषताएं