बोलीं प्रियंका, सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने प्रदेश में जंगलराज व योगी सरकार की विफलताओं पर लगाई मुहर

हिंसक व दरिंदगी

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। देश की सर्वोच्‍च आदलत द्वारा उन्नाव कांड से जुड़े सभी पांच मुकदमों की सुनवाई दिल्ली स्थानांतरित किए जाने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने दावा किया कि शीर्ष अदालत का निर्णय उत्तर प्रदेश में फैले जंगलराज और योगी सरकार की विफलता पर मुहर है।

प्रियंका गांधी आज अपने अधिकारिक ट्वीटर अकांउट से कांग्रेसियों द्वारा प्रदर्शन की फोटो पोस्‍ट करते हुए ट्वीट कर बोलीं कि,‘‘उच्चतम न्यायालय का फैसला उत्तर प्रदेश में फैले जंगलराज और सरकार की नाकामी पर एक मुहर है। उन्होंने दावा किया, अब जाकर भाजपा ने माना कि उन्होंने एक अपराधी को संरक्षण दे रखा था और उन्होंने उसे पार्टी से निष्कासित कर अपनी गलती को सुधारने के लिए कम से कम एक कदम उठाया।

यह भी पढ़ें- SC ने उन्नाव कांड से जुड़े मुकदमें किए दिल्ली ट्रांसफर, 45 दिन में सुनवाई पूरी करने के साथ सुरक्षा व मुआवजे का भी दिया आदेश

वहीं एक अन्‍य ट्वीट में भी प्रदर्शन की फोटो पोस्‍ट करते हुए प्रियंका ने कहा कि बेपनाह मुसीबतें झेल रही और दर्द से लड़ रही उन्नाव की बेटी को अब इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है। उन्नाव की बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकजनों का धन्यवाद।

यह भी पढ़ें- प्रियंका का BJP पर हमला, कहा पीड़िता व परिवार को प्रताड़ित करना सत्ता के संरक्षण बिना नहीं है संभव

यहां बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उन्नाव गैंगरेप कांड से संबंधित सभी पांच मुकदमे उत्तर प्रदेश की अदालत से बाहर दिल्ली की अदालत में स्थानांतरित करने और रेप से संबंधित मुख्य मुकदमे की सुनवाई 45 दिन के भीतर पूरी करने का आदेश दिया था। शीर्ष अदालत ने रायबरेली के निकट हुयी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पीड़िता को अंतरिम मुआवजे के रूप में 25 लाख रुपये देने का भी आदेश प्रदेश सरकार को दिया

यह भी पढ़ें- उन्नाव गैंगरेप कांड: भाजपा मुख्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार