#TokyoOlympics: मीराबाई चानू ने इतिहास रच सिल्वर मेडल से खोला भारत का खाता, निशानेबाजी में भी पदक पक्का, फाइनल में पहुंचे सौरभ

टोक्यो ओलंपिक
मीराबाई चानू।

आरयू वेब टीम। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला खिलाड़ी मीराबाई चानू ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने वेटलिफ्टिंग में भारत को पहला पदक दिला दिया है। मीराबाई चानू ने रजत पदक जीत लिया है। मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

भारत का टोक्यो ओलंपिक में ये पहला पदक और भारत ने पदक का खाता सिल्वर मेडल से खोला है। मीराबाई चानू ने शनिवार को भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला पदक दिलाया है। मीराबाई ने 49 किग्रा वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण चीन की जीहोई होउ ने जीता है।

यह भी पढ़ें- #TokyoOlympic: खेल गांव में मिला कोरोना संक्रमण का पहला मामला, आयोजकों ने की पुष्टि

मीराबाई भरोत्तोलन में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला हैं। इससे पहले 2000 के सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था। मीराबाई ने 202 के कुल वजन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। स्नैच में मीराबाई ने दूसरे प्रयास में 89 और क्लीन तथा जर्क में दूसरे प्रयास में 115 किलो वजन उठाया।

वहीं दूसरी ओर टोक्यो ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत का पदक पक्का हो गया है। सौरभ चौधरी पुरुषों की इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। सौरभ क्वालीफिकेशन राउंड दमदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर रहते हुए फाइनल में क्वालीफाई किया। इस दौरान उन्होंने कुल 586 अंक हासिल किए। वहीं भारत के ही अभिषेक वर्मा 575 अंकों साथ 17वें स्थान पर रहे। सौरभ चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह सीरीज में 95, 98, 98, 100, 98 और 97 अंक हासिल किए।

यह भी पढ़ें- CM योगी की बड़ी घोषणा, तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीतने पर छह करोड़ देगी सरकार