त्रिपुरा के CM का चेहरा हो सकते हैं विप्‍लव देव

त्रिपुरा विधानसभा
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। 

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत की ओर है। भाजपा यहां पहली बार सरकार बनाने वाली है। वहीं भाजपा की जीत के साथ ही राजनीतिक गलियारों में त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री पद के दावेदार को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। सीएम के नाम की घोषणा को लेकर लोगों की उत्‍सुक्‍ता भी बढ़ती जा रही सभी के मन में यह प्रश्‍न है कि वहां भाजपा किसे नेतृत्व सौंपेगी। इसके साथ ही त्रिपुरा में सीएम सीट के लिए कई नामों की लिस्ट के बीच विप्लव देव का नाम चर्चा में सबसे ऊपर है।

यह भी पढ़ें- पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों में BJP के पक्ष में आ रहे परिणामों पर योगी ने जताई खुशी कही यह बातें

बताते चलें कि विप्लव देव त्रिपुरा में भाजपा अध्यक्ष हैं। विप्लव ने त्रिपुरा की बनमालीपुर विधानसभा सीट से किस्मत आजमाई है। विप्‍लव देव की इस जीत में उनकी भी बड़ी भूमिका है। देव आरएसएस से जुड़े होने के साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी रहे हैं। देव ने विधानसभा चुनावों में अपनी सीट जीत ली है। यदि वह मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह भाजपा के अन्य मुख्यमंत्रियों के मुकाबले सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे।

यह भी पढ़ें- पर्यटन स्थलों के विकास के लिए सरकार ने सौ करोड़ रुपए का फंड किया मंजूर: मोदी

भाजपा संसदीय बोर्ड की आज शाम होने वाली बैठक में उनके नाम पर मुहर लगायी जा सकती है या फिर केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायकों का पक्ष जानने के लिए भेजे जा सकते हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री पद की रेस में देव सबसे आगे हैं।

वहीं राज्य में भाजपा को चुनाव जिताने में संगठन की तरफ से जिन तीन लोगों की प्रमुख भूमिका रही उनमें देव के अलावा असम के मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा और भाजपा के त्रिपुरा मामलों के प्रभारी सुनील देवधर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- मेघालय-नगालैंड में मतदान के बीच तिजित में बम ब्‍लास्‍ट, एक घायल