त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 17 प्रत्‍याशियों का किया ऐलान

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव

आरयू वेब टीम। सीपीआई (एम) के साथ गठबंधन में आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही कांग्रेस 17 प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी की है। कांग्रेस चुनाव विभाग के प्रभारी मुकुल वासनिक ने शनिवार को बताया कि त्रिपुरा विधानसभा के चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन केंद्रीय चुनाव समिति ने किया है। जो उम्मीदवार घोषित किए गए हैं, उनमें पार्टी विधायक सुदीप राय बर्मन, पूर्व विधायक आशीष कुमार साह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विराजित सिन्हा शामिल है।

बर्मन को अगरतला विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है, जबकि कुमार साह को बारडोली सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष कैलाशसर सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं त्रिपुरा के कैलाशहर सीट से पांच बार विधायक रह चुके बिराजित सिंहा को उसी सीट पर दोबारा मौका दिया गया, वहीं भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले दिबाचंद्र हंगखाल कर्माछरा से चुनाव लड़ेंगे, जबकि त्रिपुरा के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल चंद्र रॉय को बनमालीपुर निर्वाचन क्षेत्र से उतारा गया है। कांग्रेस की पहली सूची में शामिल 17 उम्मीदवारों में से दो महिलाएं हैं। गौरतलब है कि त्रिपुरा विधानसभा की सभी 60 सीटों के लिए 16 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होना है और वोटों की गिनती दो मार्च को की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बिप्लब देव के बाद माणिक साहा बने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, ली पद व गोपनियता की शपथ
इन्‍हें मिला टिकट-

त्रिपुरा विधानसभा

बता दें कि कांग्रेस-सीपीआई गठबंधन राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण बदलाव है, क्योंकि कांग्रेस वाम मोर्चे की मुख्य विपक्षी थी, जिसने 2018 में भाजपा से हारने से पहले 25 वर्षों तक त्रिपुरा पर शासन किया था। 2018 विधानसभा चुनाव में 60 सीटों में से 35 सीटों पर भाजपा, 16 पर सीपीआई (एम), आठ सीटों पर इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस को 2018 के चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी।

यह भी पढ़ें- त्रिपुरा में भाजपा ने 48 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा