यूपी बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, 10th में 89.55% तो 12th का 82.60 प्रतिशत रहा परिणाम

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने शनिवार को 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल और शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दोपहर दो बजे नतीजे जारी किए। यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://upmsp.edu.in पर जारी किया गया है।

इसके अलावा एनआइसी की वेबसाइट  http://upresults.nic.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं में 89.55 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इसमें लड़कियां का पासिंग परसेंट 93 प्रतिशत और लड़कों का 86 प्रतिशत रहा है। वहीं 12वीं में इस बार 82.60 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। 12वीं में कुल 82.60 प्रतिशत पास छात्रों में से लड़कियों का पासिंग परसेंट 88.42 है, जबकि 77.78 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर 

रैंक वन- प्राची निगम(सीतापुर)- 591/600- 98.50%

रैंक टू- दीपिका सोनकर(फतेहपुर)- 590/600- 98.33%

रैंक थ्री- नव्या सिंह(सीतापुर)- 588/600- 98%

रैंक थ्री- स्वाती सिंह(सीतापुर)- 588/600- 98%

रैंक थ्री- दीपनशी सिंह सेंगर(जालौन)- 588/600- 98%

12वीं के टॉपर  

रैंक एक- शुभम वर्मा (सीतापुर)- 489/500

रैंक दो- विष्णु चौधरी (बागपत)- 488/500

रैंक दो- काजल सिंह(अमरोहा)- 488/500

रैंक दो- राज वर्मा(सीतापुर)- 488/500

रैंक दो-  कशिश मौर्य (सीतापुर)- 488/500

यूपी बोर्ड हाईस्कूल में टॉप-10 में 159 स्टूडेंट्स छात्र-छात्राएं हैं। वहीं इंटर के टॉप-थ्री में 12 बच्चों ने बाजी मारी है। सीतापुर के शुभम वर्मा ने 500 में 489 मॉर्क्स हासिल किए। जबकि 488 नंबर पाकर छह छात्र सेकेंड टॉपर और 487 नंबर पाकर तीसरे नंबर पर पांच छात्र हैं।

यह भी पढ़ें- UPSSSC PET 2023 का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हुई थी। बोर्ड का लास्ट पेपर नौ मार्च को हुआ था। पूरे प्रदेश में परीक्षा के लिए 8265 केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 55,25,308 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें हाई स्कूल के 29.47 लाख और इंटर के 25.77 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जबकि परीक्षा में 52 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। इस साल 3.24 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ी है। इस बार एग्जाम सिर्फ 17 दिनों में हुआ। वहीं 3.01 करोड़ कॉपियों की चेकिंग 16 मार्च से 30 मार्च(12 वर्किंग डे) तक पूरी की गई।

यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को बताया असंवैधानिक