Video Tweet कर प्रियंका ने कहा,“किसानों को बुलाने वाली सरकार बरसा रही आंसू गैस के गोले, इसी क्रूर व्‍यवहार ने ली अब तक 60 किसानों की जान”

सांठगांठ
प्रियंका गांधी। (फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। आंदोलनरत किसानों की लगातार जान जाने व सरकार की ओर से कड़ी कार्रवाई किए जाने के मुद्दे को लेकर सोमवार को कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। आज एक वीडियो ट्विट करते हुए प्रियंका ने कहा है कि किसानों को बातचीत के लिए बुलाने वाली सरकार किसानों पर आंसू गैस के गोले बरसा रही है। सरकार के इसी क्रूर नजरिए के चलते अब तक करीब 60 किसानों की जान जा चुकी है।

प्रियंका ने आज अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से करीब दो मिनट का वीडिया ट्विट किया है। जिसमें युद्ध जैसी स्थिति दिख रही है। वहीं किसानों व उनके ट्रैक्‍टर पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। आंख में जलन व सांस लेने में हो रही दिक्‍कत के कारण किसान इधर-उधर भाग रहे हैं। किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच हुई इस झड़प में ‘युद्ध’ जैसा माहौल हो गया।

बता दें कि राजस्थान के अलवर जिले के शाहजहांपुर बॉर्डर से हरियाणा में घुसे किसानों पर हरियाणा पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। किसानों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई है। लाठीचार्ज के बाद किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने रविवार की शाम को आंसू गैस के गोले छोड़े।

यह भी पढ़ें- आंदोलनरत किसानों को नए साल की बधाई देते हुए राहुल ने रक्षा में बलिदान देने वालों को किया याद

वहीं अधिकारियों का कहना है कि किसानों का समूह जब मसानी बांध पर पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। बांध पर पुलिस ने बैरीकेड लगा रखे थे। रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने बताया कि हमने किसानों को मसानी पर रोक दिया है।

यह भी पढ़ें- सरकार को जिम्‍मेदार बता आंदोलनरत किसान ने किया सुसाइड, दिल्‍ली बॉर्डर पर ही अंतिम संस्‍कार की जताई इच्‍छा