आरयू ब्यूरो, लखनऊ। काफी दिनों से चल रहे मंथन के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को लखनऊ महानगर और जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। जिला प्रभारी की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में विजय मौर्य को लखनऊ का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया, जबकि आनंद द्विवेदी को निर्विरोध महानगर अध्यक्ष चुना गया। विजय मौर्य काकोरी-मलिहाबाद क्षेत्र के निवासी हैं। पार्टी में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस घोषणा के साथ ही भाजपा ने 2024 के चुनावी मोर्चे को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
इस मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक रजनीकांत माहेश्वरी, पूर्व मंत्री रमापति राम त्रिपाठी, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी और एमएलसी रामचंदर प्रधान मौजूद रहे। प्रदेश संगठन ने 72 जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। वहीं 26 जिलों में नेताओं के बीच भारी विरोध और गुटबाजी के कारण चुनाव को टाल दिया गया है।
इन्हें बनाया गया जिलाध्यक्ष-
ललितपुर से हरिश्चंद्र रावत
मुरादाबाद से आकाश पाल
गाजीपुर से ओम प्रकाश राय
मुरादाबाद महानगर से गिरीश भंडुला
अमेठी से सुधांशु शुक्ला
फर्रुखाबाद से फतेह चन्द्र वर्मा
मथुरा से निर्भय पांडेय
इटावा से अन्नू गुप्ता
मथुरा महानगर से राजू यादव
रामपुर से हरीश गंगवार
हरदोई में दोबारा जिलाध्यक्ष बने अजीत सिंह बब्बन
उन्नाव से अनुराग अवस्थी
बहराइच से ब्रजेश पांडेय
आगरा से प्रशांत पौनिया
आगरा महानगर से राजकुमार गुप्ता
लखनऊ महानगर से आनंद द्विवेदी दोबारा जिलाध्यक्ष
फर्रुखाबाद से फतेह चन्द्र वर्मा
गाजीपुर से ओम प्रकाश राय
मुरादाबाद महानगर से गिरीश भंडुला
मुरादाबाद से आकाश पाल
ललितपुर से हरिश्चंद्र रावत
बुलंदशहर से विकास चौहान
गोंडा से अमर किशोर कश्यप
महराजगंज से संजय पांडे दूसरी बार बने जिलाध्यक्ष
प्रतापगढ़ से आशीष श्रीवास्तव
सोनभद्र से नन्दलाल गुप्ता
चित्रकूट से महेंद्र कोटार्य
मेरठ महानगर से विवेक रस्तोगी
रायबरेली से बुद्धि लाल
झांसी से प्रदीप पटेल
गाजियाबाद महानगर से मयंक गोयल
गौतमबुद्धनगर से अभिषेक शर्मा
नोएडा महानगर से महेश चौहान
सोनभद्र से नन्दलाल गुप्ता
गोरखपुर से जनार्दन तिवारी
लखनऊ से विजय मौर्य
कासगंज से नीरज शर्मा
कन्नौज से दोबारा जिलाध्यक्ष बने वीर सिंह भदौरिया
आजमगढ़ से ध्रुव सिंह
औरैया से सर्वेश कठेरिया व
सुल्तानपुर से सुशील त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी।
यह भी पढ़ें- पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगा भाजपा के मंडल-जिलाध्यक्षों का चुनाव
इस नियुक्ति के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि लखनऊ में संगठनात्मक बदलाव की बुनियाद रख दी गई है। आने वाले दिनों में पार्टी कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा भी हो सकती है। लखनऊ में पार्टी कार्यालय से वॉट्सऐप पर जिलों में नाम भेजे गए हैं। सभी जिलों के पार्टी कार्यालयों में नाम का ऐलान किया जा रहा है।