उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटिंग जारी, शाम तक घोषित होगा परिणाम

उपराष्ट्रपति

आरयू वेब टीम।

देश के नए उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज संसद के दोनों सदनों के 786 सांसद अपने मत का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। सुबह दस बजे से संसद भवन में मतदान शुरू है। इस दौड़ में राजग उम्मीदवार वैंकेया नायडू और विपक्ष की तरफ से खड़े किए गए महात्मा गांधी के प्रपौत्र गोपाल कृष्ण गांधी मुख्‍य रूप से शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- राष्‍ट्रपति पद की शपथ के बाद बोले कोविंद, देशवासियों की उम्‍मीदों पर खरा उतरने की करुंगा कोशिश

राष्‍ट्रपति चुनाव की तरह इस चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले वोट डाला। उनके बाद वैंकेया नायडू, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी,पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद और गोपाल कृष्ण गांधी, नीतिन गडकरी समेत कई सांसदों ने वोट डाला कर अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल किया। वोटिंग का समय पांच बजे तक है जिसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही शाम तक रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- उपराष्‍ट्रपति पद के नामांकन के बाद भावुक हुए नायडू, कहा मेरी मां की तरह है पार्टी

गांधी ने वेंकैया नायडू को बताया अनुभवी शख्‍स

गोपाल कृष्ण गांधी ने चुनावी लड़ाई को संवैधानिक मूल्यों की लड़ाई बताने के साथ ही वेंकैया नायडू को अनुभवी शख्स बताया है। लोकसभा में बहुमत वाले राजग की ओर से उम्मीदवार बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- राष्‍ट्रपति चुनाव: मोदी के साथ अमित शाह ने दिल्‍ली में किया मतदान