UP: एक्सप्रेसवे पर खड़ी डंपर में बोलेरे के घुसने से चार महिलाओं समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत, दो घायल

सड़क हादसा

आरयू वेब टीम। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा हो गया है। खड़े डंपर में तेज रफ्तातार बोलेरो गाड़ी पीछे जा घुसी। इस हादसे में एक परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार तड़के करीब पांच बजे जेवर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। पुलिस के मुताबिक, बोलेरो गाड़ी में सवार सभी सात लोग आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे। तभी वहां खड़े डंपर से बोलेरो गाड़ी पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी में सवार पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे यात्रियों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, डंपर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे में मृत चार लोग महाराष्ट्र के पुणे के बारामती, जबकि एक महिला कर्नाटक के बेलगाम की रहने वाली थीं।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई दो वाहनों की टक्कर में पांच लोगों की मृत्यु पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों के नाम व पता-

1- चन्द्र कांत नारायण बुराड़े उम्र-68 बर्ष निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-पुरूष।

2- स्वर्णा चन्द्र कान्त बुराड़े उम्र-59 बर्ष निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-महिला।

3- मालन विश्वनाथ कुंभार उम्र-68 बर्ष निवासी-महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे (महाराष्ट्र)-महिला।

4- रंजना भरत पवार उम्र-60 बर्ष निवासी-नियर गणपति मन्दिर सरवन गली मराठा नगर बारामती पुणे महाराष्ट्र-महिला।

5- नुवंजन मुजावर उम्र-53 बर्ष निवासी-गौंस-202 मुजावर गली हिरेकोड़ी हिरेकुडी बेलगम चिकोड़ी (कर्नाटका)-महिला।

यह भी पढ़ें- रामपुर में भीषण सड़क हादसा, हाईटेंशन बिजली खंबे से टकराकर खाई में पलटी तेज रफ्तार कार, छह की मौत

वहीं घायलों में नारायण रामचन्द्र कोलेकर उम्र-40 बर्ष निवासी-नोडल, तहसील फलहन, जिला-सतारा, महाराष्ट्र-पुरूष व सुनीता राजू गस्टे उम्र-35 बर्ष निवासी-हिरेकोड़ी, हिरेकुडी बेलगम चिकोड़ी (कर्नाटका)-महिला, शामिल हैंैं।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, बच्चों समेत छह की मौत