योग कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक

राष्ट्रपति भवन में योग
राष्ट्रपति भवन में योगा करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

आरयू वेब टीम। भारत समेत दुनियाभर के देशों में आज योग दिवस मनाया जा रहा। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राष्ट्रपति भवन में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों ने योग दिवस पर अलग-अलग जगह जाकर योग से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तक शामिल हैं।

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में योग किया। साथ ही कहा, “योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है और दुनिया के बाकी हिस्सों के लिए भारत का महान उपहार है। योग शरीर और मन को एक साथ लाता है और यह जीवन के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। योग हम सभी को बेहतर स्थिति में रहने में मदद करता है। इस दिन, मैं सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और इसकी परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव करने का आग्रह करती हूं।”

यह भी पढ़ें #InternationalYogaDay2022: राजभवन में राज्यपाल व CM योगी ने किया योगाभ्‍यास, कहींं ये खास बातें

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि योग सभ्यता की सबसे बड़ी उपलब्धि और भारत का दुनिया को सबसे बड़ा तोहफा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि योग, शरीर और मस्तिष्क को एक कर जीवन को समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि योग सभी को बढ़ती चुनौतियों का मुकाबला करते हुए बेहतर जीवन जीने की शक्ति प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें- 102 वीं मन की बात में बोले नरेंद्र मोदी, 2025 तक TB मुक्त टीबी मुक्त भारत बनाने की दिशा में कर रहें काम प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का जोर नहीं