आखिरकार हाजी अली दरगाह में महिलाओं ने किया प्रवेश

women in hazi ali

आरयू वेब टीम।

लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार महिलाओं के लिए वह दिन भी आ ही गया जब उन्‍हें दुनिया भर में मशहूर मुंबई की दरगाह हाजी अली में प्रवेश करने को मिल गया। दरगाह के अंदरूनी हिस्‍से में महिलाओं के प्रवेश से प्रतिबंध हटने के बाद आज महिलाओं ने पहली बार दरगाह के अंदर प्रवेश कर जियारत की।

बता दे कि करीब दो साल पहले भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन ने महिलाओं के दरगाह में प्रवेश पर प्रतिबंध के खिलाफ कोर्ट में अपील किया था। 24 अक्‍टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए महिलाओं को दरगाह के अंदर जाने की अनुमति दी थी।

लंबी प्रक्रिया के बाद आज लगभग 80 महिलाओं ने दरगाह में प्रवेश किया। हालांकि महिला और पुरूषों के लिए दो अलग-अलग रास्‍ते बनाए गए है। इसके साथ ही अब कोई भी हाजी अली की मजार को छू नहीं सकेगा। सभी को करीब दो मीटर की दूरी से जियारत करने का इंतजाम किया गया है।