आइएएस तबादला

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। कई दिनों के बाद रविवार को योगी सरकार ने उत्‍तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल किया है। तबादले के दौरान 19 आइएएस अफसरों के साथ ही 15 पीसीएस अधिकारियों की भी सरकार ने कुर्सी बदल दी है। ट्रांसफर के दौरान कुछ प्रतीक्षारत अधिकारियों को जहां मौका दिया गया है, वहीं कुछ अफसरों की सरकार ने जिम्‍मेदारियां भी बढ़ा दी है।

नीचे देखें इन आइएएस अधिकारियों को अब कहां मिली तैनाती-

अधिकारी का नाम- कहां से- कहां भेजे गए

  • श्रुति सिंह- विशेष सचिव, कृषि विभाग- प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन,
  • राजेंद्र प्रताप पाण्डेय- प्रतीक्षारत- विशेष सचिव, गृह विभाग,
  • राजकमल यादव- मुख्य विकास अधिकारी, प्रतापगढ़- विशेष सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग,
  • काजल- प्रतीक्षारत- निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय,
  • नेहा शर्मा- जिलाधिकारी, फिरोजाबाद को वर्तमान पद के साथ ही फिरोजाबाद के नगर निगम के नगर आयुक्‍त पद की भी मिली जिम्मेदारी,
  • केदार नाथ सिंह- प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम कानपुर- विशेष सचिव पर्यटन विभाग,
  • सुनील कुमार वर्मा- मुख्य विकास अधिकारी, सोनभद्र- नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान,
  • प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव- यूपी डेस्को, प्रबंध निदेशक- विशेष सचिव, गृहविभाग,
  • अनिल कुमार मिश्र- विशेष सचिव, कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग- निदेशक, राज्य पोषण मिशन,
  • श्रीश चन्द्र शर्मा- अपर श्रमायुक्‍त, कानपुर- अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा,
  • कृष्ण कुमार- अपर आयुक्‍त, अलीगढ़- अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा,
  • सी. इन्दुमती- विशेष सचिव, पर्यटन विभाग, राज्य पर्यटन विकास निगम- अपर गन्ना आयुक्‍त,
  • चन्द्र भूषण सिंह- जिलाधिकारी, अलीगढ़ को वर्तमान पद के साथ ही अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा की भी जिम्मेदारी मिली,
  • भावना श्रीवास्तव- उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, अलीगढ़- प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम, कानपुर,
  • शमीम अहमद खान- विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग- अपर आयुक्‍त, अलीगढ़,
  • राम मनोहर मिश्रा- नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान- विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं प्रोत्साहन विभाग,
  • अवनीश कुमार शर्मा- नगर आयुक्‍त, मुरादाबाद– विशेष सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग,
  • फैसल आफताब- अपर आयुक्‍त, अलीगढ़- अपर श्रमायुक्‍त, यूपी,
  • ज्ञानेश्वर त्रिपाठी- प्रतीक्षारत- विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग।

यह भी पढ़ें- 12 IAS अधिकारियों का तबादला, गोरखपुर, बस्‍ती सहित चार मंडलों के कमिश्‍नर व इन जिलों के बदले DM

इन पीसीएस अधिकारियों के भी हुए ट्रांसफर

अधिकारी का नाम- कहां से- कहां भेजे गए

  • रमेश चन्द्र- अपर जिलाधिकारी (कानून-व्यवस्था), मथुरा- मुख्य विकास अधिकारी, बदायूं,
  • मनोज कुमार सिंह- नगर मजिस्ट्रेट, मथुरा को प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर, मथुरा की भी जिम्मेदारी दी गई,
  • धीरेंद्र प्रताप सिंह- प्रबंध निदेशक, यूपी एग्रो- मुख्य विकास अधिकारी, प्रतापगढ़,
  • हरीलाल यादव- प्रतीक्षारत- अपर आयुक्‍त, बरेली मण्डल,
  • लालजी मिश्रा- उपजिलाधिकारी, इटावा- नगर आयुक्‍त, नगर निगम, प्रयागराज
  • कमलेश कुमार सिंह- मुख्य विकास अधिकारी, आजगगढ़- अपर आयुक्‍त, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा
  • देवी शरण उपाध्याय- अपर आयुक्‍त, चित्रकूट धाम मण्डल, बांदा- मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़,
  • महेंद्र कुमार मिश्रा- संयुक्‍त सचिव, विकास प्राधिकरण, लखनऊ- मुख्य विकास अधिकारी, सोनभद्र,
  • अनूप कुमार श्रीवास्तव- निदेशक, राज्य पोषण मिशन- मुख्य विकास अधिकारी, अंबेडकरनगर,
  • विजय नारायण पाण्डेय- अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट- मुख्य महा प्रबंधक, उत्तर प्रदेश, राज्य सड़क परिवहन निगम।
  • राजेंद्र प्रसाद सिंह- विशेष सचिव, सूचना विभाग- संयुक्‍त प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल संघ,
  • मनोज कुमार- विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग- सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग,
  • रवींद्र पाल सिंह- नगर आयुक्‍त, नगर निगम, फिरोजाबाद- प्रबंध निदेशक, यूपी एग्रो,
  • गंभीर सिंह- डिप्टी कलेक्टर, बलिया- सहायक नगर आयुक्‍त, नगर निगम, मुरादाबाद,
  • राजकुमार मित्तल- डिप्टी कलेक्टर, मथुरा- सहायक नगर आयुक्‍त, मथुरा वृन्दावन नगर निगम।