काशी विश्‍वनाथ मंदिर के पास एकाएक ढहे दो मकान, महिला की मौत, नौ घायल

विश्‍वनाथ मंदिर में मकान गिरा
राहत व बचाव कार्य करती टीम।

आरयू ब्यूरो, वाराणसी। सावन माह में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान काशी विश्‍वनाथ मंदिर के पास दो मकान एकाएक ढह गए हैं। मलबे की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि नौ लोग हुए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर एनडीआरएस व एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मलबे में दब दस लोगों को निकालकर मंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां, जहां डाक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार चौक थाना इलाके के खोआ गली चौराहे पर यह हादसा हुआ है। यहां करीब 70 साल पुराने मकान अचानक धराशायी हो गए। बताया जा रहा है कि प्रसिद्ध जवाहिर साव कचौड़ी वाले के ऊपर स्थित राजेश गुप्ता और मनीष गुप्ता के इन मकानों के मलबे में नौ लोग दबे थे, जिन्‍हें निकालकर अस्पताल भेजा गया है। हादसे में विश्‍वनाथ मंदिर में ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस कर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुई है।

बताया जा रहा है कि खोवा गली में दो मकान (28.7 और 28.6) गिरे हैं। एक म‍कान 28.6 मेंमाला-फूल और कचौड़ी की दुकानें है। इसके अलावा 28.7 रमेश गुप्ता का मकान है। इसमें भी दो दुकानें हैं। अनूप गुप्ता ने मीडिया को बताया कि उन लोगों ने मंदिर प्रशासन को कई बार शिकायती पत्र दिया था कि यह मकान गिरवा दिया जाए बावजूद इसके प्रशासन ने हमारी एक न सुनी। करीब दस वर्षों से यह मकान जर्जर अवस्था में है।

एक मकान की छत पर अशोक यादव और गोरख यादव देर रात सोए हुए थे। मकान को हिलता महसूस कर उनकी नींद टूट गई। उन्होंने बरामदे के रास्ते दूसरे के छत पर छलांग लगा दी।

वहीं, हादसे के बाद मौके पर घंटों पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। आठ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, मगर 43 साल की एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे के वक्त ये सभी लोग सो रहे थे। इस हादसे में महिला कॉन्सटेबल गंभीर रूप से घायल हुी है, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- चौक में खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट से ढहा मकान, परिवार के चार सदस्य घायल

मौके पर पहुंचे मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक संवेदना जताई है। मंडलायुक्त ने बताया कि नगर निगम के माध्यम से उन्हें कहीं और रहने को कहा जाएगा। मरम्मत के बाद अपने मकान में शिफ्ट करें। महिला की मौत पर मंडलायुक्त ने कहा कि उनके गले पर कोई भारी सामान गिर गया था। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। बाकी नौ लोगों का रेस्क्यू किया गया है। मुआवजे की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन काशी विश्‍वनाथ कॉरिडोर परिसर मे गिरी इमारत, दो लोगों की मौत, सात घायल