सीएम योगी ने महात्‍मा गांधी को याद कर अर्पित की पुष्पांजलि, चलाया चरखा, लगाई झाड़ू

योगी ने लगाई झाड़ू

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजरतगंज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सीएम ने स्वच्छता अभियान में भी भाग लेकर लगाई झाडू। साथ ही योगी ने गांधी आश्रम पहुंचकर चरखा चलाया।

सीएम योगी आज हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम पहुंचे। यहां गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सीएम ने चरखा चलाया और झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। सीएम ने गांधी के प्रिय भजन सुने और उन्हें गुनगुनाया।

यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर राजघाट पहुंचे नरेंद्र मोदी, हाथ जोड़कर किया बापू को नमन

इस दौरान योगी ने कहा महात्मा गांधी अहिंसा और मानवता के प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा स्वच्छता पर जोर दिया। गांधी जी का जो नजरिया था, उसे ही पीएम मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। इस मौके पर स्कूली छात्राओं ने रामधुन पर भजन प्रस्तुत किए। सीएम के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी मौजूद रहे हैं।

वहीं पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने लोहिया भवन पर गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। लखनऊ के साथ ही प्रदेशभर में सरकारी कार्यालयों पर अफसरों ने पुष्प अर्पित कर बापू को याद किया।

यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी, खड़गे व राहुल ने राष्ट्रपिता को अर्पित की श्रद्धांजलि