• Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Search
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Rajdhaniupdate.com
  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
Home Lucknow फेसबुक अकाउंट बहाल होने पर अखिलेश का तंज, ‘वयस्क यौन शोषण व...
  • Lucknow
  • Other Top News
  • RU Alert
  • State
  • Topnews

फेसबुक अकाउंट बहाल होने पर अखिलेश का तंज, ‘वयस्क यौन शोषण व हिंसा’ को लेकर थी आपत्ति

By
RU
-
October 11, 2025
Share on Facebook
@rajdhaniupdate
फेसबुक अकाउंट बहाल
मीडिया से बात करते अखिलेश यादव।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक अकाउंट फिर से बहाल कर दिया गया है। फेसबुक पेज खुलने के बाद अखिलेश यादव ने पहली पोस्‍ट लोकनायक जयप्रकाश नारायण के कोड को लिखकर किया, जिसमें लिखा ‘सम्‍पूर्ण क्रांति से मेरा तात्‍पर्य समाज के सबसे अधिक दबे-कुचले व्‍यक्ति को सत्‍ता के शिखर पर देखना है।’ साथ ही सपा मुखिया ने फेसबुक अकाउंट ब्‍लाक होने के कारणों पर तंज कसते हुए कहा कि ‘वयस्क यौन शोषण व हिंसा’ को लेकर आपत्तियां थी।

वहीं मेटा (फ़ेसबुक) द्वारा अकाउंट सस्पेंड किए जाने और अब बहाल होने  पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में  कहा, “मुझे पता चला कि मेरा अकाउंट इसलिए सस्पेंड किया गया है, क्योंकि कुछ आपत्तियां थीं। मुझे बताया गया कि आपत्ति ‘वयस्क यौन शोषण और हिंसा’ को लेकर थी। जब मुझे पूरी रिपोर्ट मिली, तो उसमें बलिया की एक महिला से जुड़ी पोस्ट थी, एक पत्रकार की हत्या से जुड़ी पोस्ट थी। इसमें गलत क्या था? हम समझ गए हैं कि जितना जमीन पर काम करेंगे, हमारी लड़ाई उतनी ही सफल होगी और इसलिए हम जमीन पर ही काम करेंगे।”

इसके अलावा अकाउंट बहाल होने पर एसपी प्रवक्ता दीपक रंजन ने सोशल मीडिया पेज के निलंबन और बाद में उसके बहाल होने की पुष्टि की। वहीं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, ‘‘मुझे अभी तक पता नहीं है कि इसे बहाल किया गया है या नहीं, लेकिन मुख्य मुद्दा यह है कि इस निलंबन के पीछे कौन था? यह कृत्य लोकतांत्रिक राय और सच्चाई को अवरुद्ध करने का एक स्पष्ट प्रयास था।’’

यह भी पढ़ें-अखिलेश का मायावती पर पलटवार, भाजपा-बसपा के बीच जारी है साठगांठ

गौरतलब है कि एसपी प्रमुख के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट को शुक्रवार शाम करीब छह बजे निलंबित किया गया। अखिलेश इस पेज का इस्तेमाल नियमित रूप से अपने विचार साझा करने, सरकार की कमियों को उजागर करने और समर्थकों से जुड़ने के लिए करते हैं। इसकी जानकारी जैसे ही सपा नेताओं को लगी तो भाजपा पर आरोप लगाया था। साथ ही कहा कि भाजपा की सरकार 80 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले अकाउंट को निलंबित कर हर विरोधी आवाज को दबाने के लिए अघोषित आपातकाल लगाने की कोशिश कर रही है।

वहीं सरकार पर लग रहे आरोपों पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अकाउंट ब्लॉक करने में सरकार की कोई भूमिका नहीं थी। वैष्णव ने कहा, “अखिलेश यादव के अकाउंट से एक अपमानजनक पोस्ट किया गया था और फेसबुक ने अपनी नीतियों के अनुसार उसे ब्लॉक कर दिया।”

यह भी पढ़ें- अखिलेश ने कहा, झूठे हैं योगी सरकार के दावे, महिलाओं के साथ बढ़ रही अपराधिक घटनाएं
  • TAGS
  • #AkhileshYadav
  • Restore Facebook Account
  • SAPA
SHARE
Facebook
Twitter
Previous Newsभाजपा को झटका दे विधायक मिश्रीलाल ने छोड़ी पार्टी, कहा ‘ गरीब, पिछड़ा व दलित विरोधी है BJP’
Next Newsयूपी में पराली जलाने वाले किसानों पर लगेगा भारी जुर्माना, सीएम योगी ने दिए निर्देश, सैटेलाइट से DM करेंगे निगरानी
RU

Related NewsMORE FROM AUTHOR

शिवपाल यादव
Lucknow

जेल में शिवपाल ने की आजम खान से मुलाकात, भाजपा सरकार पर लगाया परिवार का उत्‍पीड़न करने का आरोप

अखिलेश यादव
Lucknow

योगी सरकार के कार्यक्रम में महिला से अभद्रता पर अखिलेश की मांग, दोषियों पर सख्‍त कार्रवाई करे महिला आयोग

सपा नेता कार्यकर्ता
Lucknow

सपाईयों को सावाधान कर अखिलेश ने कहा, किसी उकसावे में मत आना, BJP चोरी-हेराफेरी कर बनाए रखना चाहती है सत्‍ता पर कब्‍जा

Other Top News

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा

ओवैसी-चंद्रशेखर मिलकर लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव, लखनऊ में किया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का ऐलान

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में की सियासत में दलित और मुस्लिम वोट के नए गठजोड़ ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। यूपी चुनाव...
केशव मौर्या

समयसीमा में हर हाल में पूरा हो विधायक निधि के काम, केशव मौर्या ने...

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव कुछ महीने में होने वाला है। इससे पहले यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है...
Muniraj Ji

तीन IPS अफसरों का तबादला, मुनिराज जी. को मिली DIG बरेली रेंज की जिम्‍मेदारी

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट से पहले अधिकारियों के तबादलों का दौर शुरू हो चुका है। इसी क्रम में...
शिवपाल यादव

जेल में शिवपाल ने की आजम खान से मुलाकात, भाजपा सरकार पर लगाया परिवार...

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले हर राजनीतिक दलों में कवायद देखने को मिल रही है।...
जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में दो स्‍पेशल पुलिस अधिकारियों की गोलियों से भूनकर हत्‍या, हथियार भी लूट...

आरयू वेब टीम। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के दच्चन से लापता दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के शव गुरुवार को बरामद कर लिए गए...
एयर इंडिया

मुंबई जा रही Air India फ्लाइट को हाइजैक की धमकी से मचा हड़कंप, उतारे...

आरयू वेब टीम। कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के वॉशरूम में हाईजैक करने की धमकी का नोट मिलने से यात्रियों...
Recent Posts
  • ओवैसी-चंद्रशेखर मिलकर लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव, लखनऊ में किया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का ऐलान November 12, 2026
  • समयसीमा में हर हाल में पूरा हो विधायक निधि के काम, केशव मौर्या ने दिया अधिकारियों को निर्देश November 12, 2026
  • तीन IPS अफसरों का तबादला, मुनिराज जी. को मिली DIG बरेली रेंज की जिम्‍मेदारी November 12, 2026
  • जेल में शिवपाल ने की आजम खान से मुलाकात, भाजपा सरकार पर लगाया परिवार का उत्‍पीड़न करने का आरोप November 12, 2026
  • जम्मू-कश्मीर में दो स्‍पेशल पुलिस अधिकारियों की गोलियों से भूनकर हत्‍या, हथियार भी लूट ले गये आतंकी November 12, 2026
  • मुंबई जा रही Air India फ्लाइट को हाइजैक की धमकी से मचा हड़कंप, उतारे गए पैसेंजर November 11, 2026
Pages
  • About us
  • Advertise with us
  • Contact us
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms And Condition
Archives

Latest Post

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा
Lucknow

ओवैसी-चंद्रशेखर मिलकर लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव, लखनऊ में किया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का ऐलान

केशव मौर्या
Lucknow

समयसीमा में हर हाल में पूरा हो विधायक निधि के काम, केशव मौर्या ने दिया अधिकारियों को निर्देश

Muniraj Ji
Lucknow

तीन IPS अफसरों का तबादला, मुनिराज जी. को मिली DIG बरेली रेंज की जिम्‍मेदारी

शिवपाल यादव
Lucknow

जेल में शिवपाल ने की आजम खान से मुलाकात, भाजपा सरकार पर लगाया परिवार का उत्‍पीड़न करने का आरोप

जम्मू-कश्मीर
Crime

जम्मू-कश्मीर में दो स्‍पेशल पुलिस अधिकारियों की गोलियों से भूनकर हत्‍या, हथियार भी लूट ले गये आतंकी

एयर इंडिया
Crime

मुंबई जा रही Air India फ्लाइट को हाइजैक की धमकी से मचा हड़कंप, उतारे गए पैसेंजर

  • Home
  • Lucknow
  • State
  • National
  • International
  • Sports
  • Bollywood
  • Recipes
  • Ladies Special
© Copyright 2016-26 Rajdhani Update, All Rights Reserved.
MORE STORIES
अखिलेश यादव

सपा सरकार में होगी महाराणा प्रताप की जयंती पर दो दिन...

अखिलेश यादव

अखिलेश का CM योगी पर तंज, वाहवाही वाला चश्मा उतार कर...

सपा सुप्रीमो

अपनी सफलता का झूठा ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार जनता का...

जेल भरो आंदोलन

बोले अखिलेश, “यूपी में बढ़ रहा भाजपा सरकार का अत्‍याचार, जल्‍द...

sapa dangal return

सपा के ‘दंगल’ ने पकड़ा जोर, अखिलेश ने भी जारी कर...