आरयू ब्यूरो, लखनऊ। योगी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो वरिष्ठ आइएएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नियुक्ति और कार्मिक विभाग ने गुरुवार को अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव का आदेश जारी किया है।
आदेश के मुताबिक वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण से हटा दिया है। जिसके बाद अखण्ड प्रताप सिंह को विशेष सचिव, निर्वाचन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें- यूपी में दो IAS व आठ PCS अफसरों का तबादला, जानें किसे मिली कहां तैनाती
वहीं आइएएस दीपा रंजन मिशन को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन लखनऊ को उनके वर्तमान पद के साथ यूपी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, लखनऊ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
शासन के इस फैसते को ग्रामीण सड़क विकास और चुनावी व्यवस्थाओं से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



















