इंडियन आइडल थ्री के विनर प्रशांत तमांग की कार्डियक अरेस्ट से मौत

प्रशांत तमांग
सिंगर प्रशांत तमांग। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। इंडियन आइडल थ्री के विनर रहे प्रशांत तमांग की रविवार को कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई है। 43 साल के प्रशांत तमांग की मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशांत के म्यूजिक पार्टनर भावेन धनक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टकर उनके निधन की पुष्टि की है। धनक उनके निधन से टूट गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रशांत तमांग दिल्ली के जनकपुरी स्थित घर पर थे। तभी सिंगर को कार्डियक अरेस्ट आया। जिसके बाद प्रशांत को आनन-फानन में द्वारका के हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां जांच के बाद डाॅक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अरुणाचल प्रदेश में एक प्रोग्राम पूरा करने के बाद वो अपनी मौत से कुछ समय पहले ही दिल्ली लौटे थे। अटैक आने से पहले उन्हें हेल्थ रिलेटेड कोई परेशानी नहीं थी।

बता दें कि प्रशांत का जन्म चार जनवरी 1983 में हुआ था। प्रशांत ने यंग एज में ही पिता को खो दिया था। इसके बाद फैमिली को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल की जॉब की। यहां उन्होंने पुलिस ऑर्केस्ट्रा के साथ गाना गाया। 2007 में प्रशांत ने इंडियन आइडल थ्री के लिए ऑडिशन दिया। इस ऑडिशन ने उनकी जिंदगी बदल दी। वो इस शो के विनर बने और घर-घर में पहचाने जाने लगे। इंडियन आइडल जीतने के बाद तमांग ने अपना एल्बम धन्यवाद रिलीज किया।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के छोटे भाई का कार्डियक अरेस्ट से निधन

इसके अलावा देश-विदेश में कई शो किए। इसके बाद उन्होंने म्यूजिक करियर बनाते हुए खुद को प्लेबैक और लाइव परफॉर्मर के तौर पर स्टैब्लिश किया। इसी के साथ उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। 2010 में नेपाली हिट फिल्म गोरखा पलटन से डेब्यू किया। अब वो सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- नहीं रहे इंडियन आइडल फेस जाकिर हुसैन, हार्ट अटैक से मौत